PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में ट्रक, 2 बसों की टक्कर, यूनिवर्सिटी की स्टाफ-स्टूडेंट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 6 दिन धुंध का अलर्ट हुआ जारी

Baba Farid University staff student bus accident in Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। अमृतसर और जालंधर में धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम है। इसी कारण आज जालंधर के PAP चौक पर ट्रक और पंजाब रोडवेज व प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। पनबस पहले ट्रक से टकराई, फिर उसकी टक्कर प्राइवेट बस से हो गई। हादसे में पनबस के परखच्चे उड़ गए, बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

.

.

वहीं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के स्टाफ और स्टूडेंट्स को लेकर बस जा रही थी। इसी दौरान गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर थेहड़ी के नजदीक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस के ड्राइवर ने कहा कि विजिबिलिटी जीरो थी, जिस वजह से उसे सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया, इस वजह से हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर और आगे बैठा लाइब्रेरियन जख्मी हो गया। उन्हें मलोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टाफ और बाकी स्टूडेंट्स बाल-बाल बच गए लेकिन

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में स्कूली छात्रों के बीच चली गोलि+यां, सीसीटीवी Video आया सामने,

.

बस क्षतिग्रस्त हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के लोगों को अगले 5 दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है। धुंध से फ्लाइट कैंसिल या डिले हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

.

.

आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। कल पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक ठंड रहने की संभावना है। वहीं, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर, पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन,

.