PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, 12 पेज का लिखा मिला सुसाइड नोट, बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में रहे चुके आरोपी

Former Punjab IG Amar Singh Chahal reported incident

PTB Sad न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में ऑनलाइन फ्रॉड के कारण हुए आर्थिक नुकसान का जिक्र है।

.

.

अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि चहल उस समय बेहद गंभीर हालत में थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी रह चुके हैं।

.

यह भी पढ़ें : H-1B वीजा पर नई मुसीबत से भारत में फंस गए हजारों NRI

.

.

इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस SIT की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे। चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर, पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन,

.