PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भारत ने ISRO के ‘बाहुबली’ रॉकेट से Bluebird-2 Satellite किया लॉन्च

ndia launches Bluebird-2 satellite using ISRO Bahubali rocket

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार सुबह 8:54 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3-एम6) के जरिए अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के नेक्स्ट-जेनरेशन कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लाॉन्च किया। इस मिशन के तहत इसरो अपने भारी-भरकम रॉकेट LVM3 के जरिए सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित करेगा।

.

.

यह लॉन्च तकनीकी और व्यावसायिक दोनों नजरिये से इसरो के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह कमर्शियल लॉन्च इसरो की व्यावसायिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) और एएसटी स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते के तहत किया गया। करीब 6,100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट अब तक एलवीएम3 द्वारा एलईओ में ले जाया गया सबसे भारी पेलोड है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में स्कूली छात्रों के बीच चली गोलि+यां, सीसीटीवी Video आया सामने,

.

इससे पहले यह रिकॉर्ड इसी साल 2 नवंबर को लॉन्च किए गए सीएमएस-03 सैटेलाइट के नाम था, जिसका वजन लगभग 4,400 किलोग्राम था। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को AST SpaceMobile सैटेलाइट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक लो-अर्थ ऑर्बिट कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। इसका मकसद दुनिया भर के आम स्मार्टफोन को डायरेक्ट सेलुलर ब्रॉडबैंड देना है।

.

.

यूज़र्स को किसी एक्स्ट्रा एंटीना या स्पेशल डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। यह सैटेलाइट ISRO का अब तक का सबसे भारी कमर्शियल पेलोड है। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन एक ग्लोबल लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) कॉन्स्टेलेशन का हिस्सा है जो सैटेलाइट के जरिए सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी देगा। यह कॉन्स्टेलेशन हर जगह, हर समय, सभी के लिए 4G और 5G वॉयस और वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा को संभव बनाएगा। 

.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जी राम जी विधेयक’ को दी मंजूरी, ग्रामीण रोजगार गारंटी को 125 दिनों तक बढ़ाया

.

ISRO आज दुनिया का सबसे बड़ा कमर्शियल कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जिसका मकसद बिना टावर या फाइबर के स्पेस से सीधे स्टैंडर्ड स्मार्टफोन को 4G/5G इंटरनेट देना है। इस सैटेलाइट का नाम ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 है। यह अगली पीढ़ी का सैटेलाइट है, जो दुनिया भर के स्मार्टफोन को सीधे हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड देगा।