PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

पंजाब में स्कूली छात्रों के बीच चली गोलि+यां, सीसीटीवी Video आया सामने,

CCTV footage of firing incident involving school students in Amritsar

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर के इंपीरियल सिटी इलाके में रविवार शाम को 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच पुराने झगड़े के समझौते के दौरान फायरिंग की घटना हुई। जिसमें आज सोमवार इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में युवक लड़ते हुए और फायरिंग करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, घायल छात्र की दर्दनाक हालत साफ नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार गोली छात्र अर्शदीप सिंह घायल हुआ है,

.

.

जिसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी गाड़ी पर भी फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्र लोहारका रोड पर समझौते के लिए जुटे थे। दोनों पक्षों के छात्रों और परिजनों के बीच बहस तेज हो गई। अचानक निजामपुर गांव के हरिंदर सिंह ने अपने 5-6 साथियों संग हथियारबंद होकर फायरिंग शुरू कर दी। वीडियो में अर्शदीप सिंह दौड़ते हुए गाड़ी में चढ़ता नजर आता है, लेकिन पीछे से लगातार गोलियां चलाई जाती हैं। गाड़ी के शीशे टूटते दिखे,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर, पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन,

.

जबकि कई राउंड हवा में और जमीन पर चलाए गए। यह फुटेज घटना स्थल के पास लगे कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई, जो सबूत के तौर पर मजबूत है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक निजी स्कूल में 11वीं-12वीं के छात्रों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। माहौल बिगड़ने पर दोनों पक्षों को शांति बहाल करने के लिए रविवार शाम लोहारका रोड पर बुलाया गया। छात्रों के साथ परिजन भी पहुंचे। 

.

.

समझौता कराने के प्रयास में परिवार वाले बीच-बचाव करने लगे, लेकिन बहस इतनी भड़क गई कि फायरिंग हो गई। घायल अर्शदीप सिंह के पिता सरमकार सिंह ने बताया कि मेरे बेटे के पैर में गोली लगी। हरिंदर सिंह ने बच्चों पर ही फायरिंग की। सीसीटीवी सब साफ दिखा रहा है। सरमकार सिंह ने सत्ताधारी पार्टी के एक नेता पर आरोप लगाया कि वे आरोपियों को बचा रहे हैं और क्रॉस केस बनाने की साजिश रची जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के युवक ने अपनी GF से कर दी ऐसी डिमांड, नहीं मानने पर कर दिया हमला,

.

उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। अमृतसर के एडीसीपी शिवरेला ने पुष्टि करते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज से फायरिंग और झगड़ा साबित हो गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो रहे हैं। जांच पूरी होते ही उचित धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी। कोई दबाव नहीं सहेंगे। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।