PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

SBI के ATM से हुई 29 लाख की लूट, DSP का आया बयान,

Police investigate ₹29 lakh SBI ATM robbery in Phagwara

PTB Crime न्यूज़ फगवाड़ा : खजूरलां गांव के पास एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां चोर एटीएम की मशीन से 29 लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि एसबीआई एटीएम ब्रेक होने की सूचना सरपंच की ओर से उन्हें दी गई। जिसके बाद वह बैंक के अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन बैंक के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज मुहैय्या नहीं करवाई गई।

.

.

डीएसपी ने कहा कि बैंक की एएमसी 1 तारीख से बंद है, जोकि काफी बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि बैंक को काफी समय से पुलिस की ओर से सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पत्र जारी किए जा चुके है, लेकिन अभी तक सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं रखा गया। इससे पहले भी यहां घटना हो चुकी है। बैंक के कर्मियों का कहना है कि इस एटीएम में ज्यादा पैसे नहीं रखे जाते थे। डीएसपी ने कहा कि लुटेरे एटीएम काटकर लुटेरे ले गए है।

.

यह भी पढ़ें : मजीठिया की अरेस्ट वाली टीम के हेड रहे विजिलेंस विभाग में तैनात SSP को किया गया ससपेंड, जाने मामला,

.

पुलिस के अनुसार बैंक को अलग-अलग समय में पत्र जारी किया चुका है, लेकिन पत्र को लेकर बैंक की ओर से गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में बैंक के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को लेकर उच्च अधिकारियों को आदेश दिए जाएगे। डीएसपी ने कहा कि सरपंच के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है, दरअसल, बैंक की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं दिया जा रहा है और ना ही कोई सीसीटीवी मुहैय्या करवाई जा रही है।

.

.

बता दें कि डीएसपी से पहले मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली है कि एसबीआई एटीएम में लूट हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि फारेसिंक टीम को सूचित कर दिया गया है। फारेसिंक टीम के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार एटीएम को सील कर दिया गया है।

.

यह भी पढ़ें : मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल : CM सुक्खू

.