PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

मजीठिया की अरेस्ट वाली टीम के हेड रहे विजिलेंस विभाग में तैनात SSP को किया गया ससपेंड, जाने मामला,

Punjab government suspends Vigilance SSP Lakhbir Singh

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में तैनात विजिलेंस के SSP लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के बाद किसी सीनियर IAS अफसर की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। यह मामला 55 करोड़ के डेवलपमेंट के काम से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें जांच पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक सस्पेंशन लेकर कोई औपचारिक आदेश सार्वजनिक नहीं हुए हैं।

.

.

लखबीर सिंह को इसी साल अप्रैल महीने में एसएसपी विजिलेंस लगाया गया था। खास बात ये है कि 25 जून 2025 को बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रमुख लखबीर सिंह ही थे। करीब 9 माह के भीतर ही उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में विजिलेंस SSP लखबीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि न तो इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई और न ही सरकार की तरफ से मुझे सस्पेंड करने का कोई आदेश जारी किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत में भी बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया, हाईकोर्ट ने क्यों दिया सुझाव,

.

मुझे इंटरनेट और खबरों के जरिए ही मेरी सस्पेंशन का पता चला है। अमृतसर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में 55 करोड़ के टेंडर को लेकर कई तरह के आरोप लगे थे। जिसमें कहा गया कि इस रकम से विकास का कोई काम नहीं हुआ। इसके उलट करोड़ों रुपए का घपला कर दिया गया। यह करोड़ों रुपया कई लोगों में बांटा गया। इसकी शिकायत सरकार तक पहुंची थी। उधर, पुलिस सोर्सेज के मुताबिक, इस मामले में एक समाजसेवी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

.

.

इस मामले में औपचारिक जानकारी के बाद खबर अपडेट की जाएगी। माना जा रहा है कि करोड़ों की लागत से सीवरेज और स्ट्रीट लाइट से जुड़ा काम कराया जाना था। इसमें चहेतों को ठेका दिलाने से लेकर समाज सेवी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। एक समाज सेवी संगठन की तरफ से भी इस बारे में DGP को शिकायत भेजी गई थी। करीब एक हफ्ते से इस मामले को लेकर अमृतसर में चर्चा चल रही थी लेकिन करप्शन पर इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद AAP सरकार की तरफ से चुप्पी लोगों को अखर रही है।

.

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड सिंगर Yo Yo Honey Singh के बाद नेहा कक्कड़ का विवादित डांस की शुरू हुई ट्रोलिंग

.