PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

स्विफ्ट कार में आए लुटेरों ने 15 मिनट में उखाड़ी ATM की ट्रे, कैश लेकर हुए फरार,

Police investigate ATM robbery in Ludhiana involving Swift car

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां थाना बस्ती जोधेवाल क्षेत्र के कैलाश रोड पर देर रात लुटेरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक एटीएम (ATM) को अपना निशाना बनाया। स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया और एटीएम की कैश ट्रे उखाड़कर फरार हो गए। घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। लुटेरों ने जिस एटीएम को निशाना बनाया, उसका शटर रात के वक्त खुला हुआ था।

.

.

इसी का फायदा उठाते हुए स्विफ्ट कार सवार बदमाश वहां पहुंचे और अंदर धावा बोल दिया। करीब 15 से 20 मिनट के भीतर ही इन शातिर बदमाशों ने एटीएम मशीन से कैश ट्रे को उखाड़ लिया और उसे अपनी कार में रखकर रफूचक्कर हो गए। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद हाईवे की तरफ भागते हुए नजर आए हैं। वारदात का पता आज सुबह तब चला जब वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उखड़ी हुई एटीएम ट्रे पर पड़ी। 

.

यह भी पढ़ें : मजीठिया की अरेस्ट वाली टीम के हेड रहे विजिलेंस विभाग में तैनात SSP को किया गया ससपेंड, जाने मामला,

.

उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि लुटेरे एटीएम से कुल कितनी नकदी लेकर भागे हैं। पुलिस इस संबंध में संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क कर रही है ताकि चोरी गई रकम का सही आकलन किया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईए स्टाफ (CIA Staff), क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और 

.

.

स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी एटीएम के अंदर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। पड़ोसियों के डीवीआर (DVR) भी कब्जे में लिए गए हैं। हालांकि, इस गंभीर वारदात पर पुलिस के आला अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं। कई सीनियर अधिकारियों से फोन पर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस विभिन्न एंगलों से मामले की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : एक मगरमच्छ से लड़ा, दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ‘सिपाही’, ये धुरंधर बच्चे हुए बाल पुरस्कार से सम्मानित,

.