PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में झुग्गी वाला निकला करोड़पति, ED ने की करवाई, करोड़ों की प्रॉपर्टी सहित बरामद हुई BMW-मर्सिडीज जैसी गाड़ियां,

ED seizes BMW, Mercedes and properties worth ₹150 crore in Chandigarh case

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में झुग्गी से करोड़पति बने फाइनेंसर और प्रॉपर्टी डीलर रामलाल चौधरी पर ED ने शिकंजा कस दिया है। ED ने रामलाल और उसके बेटे अमित कुमार के खिलाफ Money laundering के मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अदालत ने दोनों आरोपियों को पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। चंडीगढ़ में ED की स्पेशल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 6 फरवरी से शुरू होगी।

.

.

बता दें कि रामलाल चौधरी चार साल पहले उस समय सुर्खियों में आया था, जब चंडीगढ़ पुलिस ने उसे करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के 2 बड़े मामलों में गिरफ्तार किया था। इन मामलों के सामने आने के बाद ED ने उसके खिलाफ जांच शुरू की थी। करीब तीन साल तक चली जांच के बाद अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक, रामलाल चौधरी ने पिछले कुछ वर्षों में अवैध तरीकों से 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति बनाई।

.

इस दौरान उसने गुरुग्राम के कारोबारी और रेवाड़ी के रिटायर्ड अफसर से भी करोड़ों की ठगी मारी। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके पास से बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई थीं। ED अब उसकी सभी चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संपत्ति किस तरह अर्जित की गई। मजदूरी करता था, 1976 में चंडीगढ़ आया: पुलिस के मुताबिक, करीब पांच दशक पहले रामलाल चौधरी मजदूरी किया करता था।

.

यह भी पढ़ें : स्विफ्ट कार में आए लुटेरों ने 15 मिनट में उखाड़ी ATM की ट्रे, कैश लेकर हुए फरार,

.

वह वर्ष 1976 में चंडीगढ़ आया और रामदरबार कॉलोनी की झुग्गी में रहने लगा। शुरुआत में वह छोटे-मोटे काम और रेहड़ी लगाकर गुजर-बसर करता था। धीरे-धीरे उसने पुलिस और नेताओं से संबंध बनाए और फाइनेंस के काम में उतर गया। पुलिस और नेताओं से नजदीकी का उठाया फायदा: ED की जांच में सामने आया है कि रामलाल लोगों को पुलिस और प्रशासनिक मामलों में राहत दिलाने का लालच देकर मोटी रकम वसूलता था।

.

ED seizes BMW, Mercedes and properties worth ₹150 crore in Chandigarh case

सूत्रों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग तक में उसकी भूमिका बताई जाती रही। इसी नेटवर्क के जरिए उसने करोड़ों रुपए की अवैध कमाई की। गुरुग्राम के कारोबारी से 5 करोड़ की ठगी में नाम आया: 4 साल पहले गुरुग्राम के कारोबारी अतुल्य शर्मा ने रामलाल के खिलाफ 5 करोड़ रुपए की ठगी की शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, निवेश के नाम पर रामलाल ने उससे 5 करोड़ रुपए लिए और बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

.

यह भी पढ़ें : SBI के ATM से हुई 29 लाख की लूट, DSP का आया बयान,

कारोबारी ने आरोप लगाया था कि उसने मुंबई स्थित घर, गहने बेचकर और लोन लेकर यह रकम दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रिटायर्ड अधिकारी से ठगी के बाद ईडी ने जांच शुरू की: इसके बाद रामलाल पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ। रेवाड़ी के एक रिटायर्ड अधिकारी ने शिकायत दी थी कि विजिलेंस केस में राहत दिलाने के नाम पर उससे 6 करोड़ रुपए ठग लिए गए। कारोबारी अतुल्य शर्मा

.

और फिर रिटायर्ड अधिकारी के मामले सामने आने के बाद ईडी ने रामलाल और उसके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। रामलाल का नाम कई आपराधिक मामलों में भी सामने आया। उस पर रेप और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे, हालांकि बाद में वह मामलों में बरी हो गया। वर्ष 2014 में सेक्टर-49 में एक मॉडल युवती की गोली मारकर हत्या के मामले में रामलाल, उसकी बेटी और दो शूटर गिरफ्तार हुए थे, लेकिन सबूतों के अभाव में सभी को बरी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : मजीठिया की अरेस्ट वाली टीम के हेड रहे विजिलेंस विभाग में तैनात SSP को किया गया ससपेंड, जाने मामला,