PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

ज्वैलरी शॉप से करीब ₹80 लाख के सोने-चांदी के गहनों को बनाया चोरों ने निशाना, चोरों ने 10 मिनट में दिया वारदात को अंजाम,

Police investigate ₹80 lakh jewellery theft at Babbar Jewellers in Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में सोमवार तड़के चोरों के गैंग ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। करीब 13 चोरों ने 10 मिनट में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। मुंह पर नकाब और हाथों में ग्लब्स पहने चोरों ने शटर को उखाड़ने के लिए शॉल और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। सुबह 6 बजे मार्केट के लोगों ने शटर उखड़ा देखा तो पुलिस और शॉप मालिक को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

.

पुलिस के हाथ दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फिलहाल, पुलिस इसी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उधर, शॉप मालिक ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया। 

.

यह भी पढ़ें : मजीठिया की अरेस्ट वाली टीम के हेड रहे विजिलेंस विभाग में तैनात SSP को किया गया ससपेंड, जाने मामला,

.

चोरी की यह वारदात शाहिद बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर-6 स्थित बब्बर ज्वैलर्स में सोमवार की अल सुबह चार बजे हुई। आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। बदमाशों का एक ग्रुप पहले से पूरी तैयारी के साथ दुकान तक पहुंचा। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़ों से ढके हुए थे ताकि पहचान न हो सके। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था : सुबह करीब 6-7 बजे शॉप मालिक को चोरी का पता चला। वे मौके पर पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

.

दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गहनों की अलमारियां खाली थीं। चोरों ने बड़ी ही पेशेवर तरीके से दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहनों को निशाना बनाया था। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात : शॉप मालिक गुरप्रीत सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

.

यह भी पढ़ें : मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल : CM सुक्खू

.

अब फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों और आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को दुकान की अंदरूनी जानकारी पहले से थी। दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वो कल संडे के वजह से 9 बजे ही दुकान बंद करके चले गए थे। चोरी की घटना दो बजकर तीस मिनट पर हुई है। इसके बाद मुझे कॉल आई, जिससे पता चला की मेरे दुकान में चोरी हो गई है। चोर दुकान से 80 लाख माल चुरा ले गए है। वार्ड नं 61 के काउंसलर के पति देविंदर शर्मा बॉबी ने बताया कि

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में झुग्गी वाला निकला करोड़पति, ED ने की करवाई, करोड़ों की प्रॉपर्टी सहित बरामद हुई BMW-मर्सिडीज जैसी गाड़ियां,

.

बब्बर ज्वैलर्स के दुकान में दो बजे से तीन बजे तक चोरों ने चोरी की। वीडियो में दिखाई देर रहा है कि 13 चोरों ने दुकान में चोरी की। उन्होंने इस घटना को लेकर आप सरकार पर हमला बोला। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Latest News