PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर की राजनीति में हुआ बड़ा धमाका, विधनसभा सत्र के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की एंट्री से विरोधियों के चेहरे हुए लाल,

Jalandhar Central MLA Raman Arora arrives at Punjab Assembly session

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर की राजनीति में आज उस समय बड़ा धमाका देखने को मिला। जब अचानक रमन अरोड़ा विधायक {MLA Raman Arora} सेंट्रल हल्का विधानसभा में दिखाई दिए। इस ख़बर की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पेज पर शहर की जनता व विरोधियों मिली काइयों के चेहरे लाल हो गए।

.

जालंधर से लेकर अन्य हल्कों में भी विधायक रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} के चर्चे शुरू हो गए। देखने वाली बात यह है कि अचानक से विधानसभा सत्र में विधायक रमन अरोड़ा के जाने की खबर फैलते ही हल्के के लोगों के साथ-साथ कई मौजूदा पार्षदों के भी चेहरे लाल दिखाई दिए। शहर में खुसुर-फुसुर से यह पता चला है कि शहर में आने वाले दिनों में विधायक रमन अरोड़ा फिर से एक बार नई पारी की शुरुआत एक नए व अलग अंदाज से शुरू कर सकते हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को मिली जान से मरने की धमकी,

.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह आज शाम जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ एंट्री मारेंगे और सुनने में यह भी आया है कि वह शाम को बाला जी मंदिर में पहुंचकर जहां हाजिरी लगाएंगे वहीं बाला जी का गुणगान भी करते हुए नज़र आ सकते हैं। यही नहीं पिछले कई दिनों से रमन अरोड़ा शहर की लोगों में चर्चा का विषय बन रहे।

.

Jalandhar Central MLA Raman Arora arrives at Punjab Assembly session

क्योंकि रमन अरोड़ा को जमानत मिलने के बाद से वह शहर के लोगों के बीच यानी कि अपनी जनता जिन्होंने उनको भारी बहुमत से जिताया उनमें दिखाई नहीं दिए, जिससे लोगों में यह चर्चा थी कि शायद रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} अपनी राजनीति की पारी को यूं ही समाप्त कर देंगे, लेकिन आज विधानसभा सत्र में विधायक रमन अरोड़ा के पहुंचने की जैसे ही चर्चा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को राजनीतिक के गलियारे से लेकर धार्मिक, सामाजिक लोगों तक पहुंची। उनमें से कुछ हैरान और परेशान दिखाई दिए।

.

यह भी पढ़ें : विधानसभा में विधायक रमन अरोड़ा की गूंज, जालंधर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला,

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं और जनता के बीच लगातार नजर आते हुए भी दिखाई देंगे। बीते कुछ दिनों पहले भी रमन अरोड़ा द्वारा सैकड़ों बसों की रवानी, जोकि सालासर बाला जी धाम में उनकी ओर से की गई थी में हजारों की संख्या में उनकी अगवाई में लोग पहुंचे और सालासर बाला जी महाराज के दर्शन किए।

.

.

इस दौरान खुद रमन अरोड़ा ने वहां पर सालासर बाला जी महाराज के मंदिर में भजन भी गायन किया। अब आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा {MLA Raman Arora} की राजनीतिक पारी में क्या नया बड़ा बदलाव देखने को मिलता है यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन शहर में खुसुर फुसुर यह है कि रमन अरोड़ा जल्द ही नए कद के साथ जालंधर सेंटर हल्के में धमाकेदार एंट्री हो सकती है।