PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Gold-Silver Price ने बाजार में बनाया नया रिकॉर्ड

Gold and silver prices hit record highs in the market,

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं में तेज खरीदारी देखने को मिली। घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 2,431 रुपये यानी 1.8 फीसदी उछलकर 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के

.

.

सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में सोना 3,058 रुपये चढ़ चुका है। चांदी में भी जोरदार तेजी रही। मार्च डिलीवरी वाला चांदी वायदा 11,271 रुपये यानी 4.46 फीसदी बढ़कर 2,63,996 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीते सप्ताह में चांदी करीब 7 फीसदी उछली है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 111.8 डॉलर यानी 2.5 फीसदी बढ़कर 4,612.7 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

.

यह भी पढ़ें : Sunil Jakhar ने पंजाब सरकार की नाकामी व केजरीवाल के दावे पर उठाए सवाल,

.

मार्च कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 4.56 डॉलर यानी 5.8 फीसदी उछलकर 83.90 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बताया कि न्याय विभाग ने फेड को समन भेजे हैं और उनके जून में दिए गए बयान को लेकर आपराधिक जांच की धमकी दी गई है। यह मामला फेड के दो कार्यालय भवनों के 2.5 अरब डॉलर के नवीनीकरण से जुड़ा है, जिसकी आलोचना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर चुके हैं। 

.

यह भी पढ़ें : Sweet Shop पर चली सुबह के समय कई राउंड गोलियां, पुलिस जाँच में जुटी,

.

विश्लेषकों के मुताबिक फेड की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं, कमजोर डॉलर और वैश्विक राजनीतिक जोखिमों ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ा है। डॉलर इंडेक्स 99.03 के आसपास फिसलता दिखा, जिससे सोना-चांदी को और समर्थन मिला। इसके अलावा, ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और यूक्रेन संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक जैसी घटनाओं ने भी बाजारों में अनिश्चितता बढ़ाई, जिसका सीधा फायदा कीमती धातुओं को मिला।

.

.