PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में MACHINEX EXPO 2026 का 8वें संस्करण का होगा आयोजित,

8th edition of MACHINEX EXPO 2026 in Jalandhar

मशीन टूल, हैंड टूल और ऑटोमेशन तकनीक की भव्य प्रदर्शनी के दौरान 300 से अधिक लगाए जाएंगे स्टॉल

PTB City न्यूज़ जालंधर : भारत की अग्रणी मशीन टूल, हैंड टूल, ऑटोमेशन और इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी मशीनिक्स एक्सपो 2026 {Machinex Expo 2026} का 8वां संस्करण 16 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक न्यू अनाज मंडी, एचएमवी कॉलेज के पास, जालंधर में आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी विश्वस्तरीय सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने बताया कि

.

पिछले कई वर्षों से Machinex Expo का उद्देश्य मशीन टूल उद्योग और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी के विकास में अहम भूमिका निभाना रहा है। यह प्रदर्शनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, नवाचार, गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक मानी जाती है, जहां प्रदर्शकों और आगंतुकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। Machinex Expo का आयोजन फॉर्च्यून एक्जिबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया है। इस संस्करण में मशीन टूल, हैंड टूल, ऑटोमेशन और इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

.

.

आयोजकों के अनुसार, इस बार देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली कंपनियों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए फॉर्च्यून एक्जिबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करमजीत सिंह ने कहा कि मशीनिक्स एक्सपो उद्योगपतियों को अपने व्यवसायिक विकास के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। एक्सपो का उद्देश्य समर्पित और अनुकूलित व्यापार मेलों व प्रदर्शनियों के माध्यम से ग्राहकों को व्यावसायिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करना है।

.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price ने बाजार में बनाया नया रिकॉर्ड

.

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रमुख प्रदर्शकों में कृष्णा अमेरिकन ऑयल कंपनी, एचजीटी इनोवेशन्स, एंडेवर इंजीनियर्स, गुरु कृपा मेटल, कुसुम बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एडवांस मशीन टूल्स, जे.एस. पनेसर मैकेनिकल वर्क्स, जंक्शन एंटरप्राइजेज, सेंट इंडस्ट्रियल सप्लाइज, भगवान इंडस्ट्रीज, रॉकहार्ड वैक्यूम प्रोसेस और एनकेएच हैमर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कई नाम शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि एक्सपो का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

.

यह भी पढ़ें : Sunil Jakhar ने पंजाब सरकार की नाकामी व केजरीवाल के दावे पर उठाए सवाल,

.

प्रदर्शनी के दौरान करीब 25 हजार आगंतुकों के आने का अनुमान है, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 7500 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को नरिंदर सिंह सग्गू (अध्यक्ष यूएफआईटी एवं जेएफईए जालंधर), करमजीत सिंह (प्रबंध निदेशक, फॉर्च्यून एक्जिबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड), चरण सिंह (निदेशक, फॉर्च्यून एक्जिबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड), तेजिंदर सिंह बेसिन (अध्यक्ष, उद्योगनगर एमएफआरएस एसोसिएशन) और रविंदर धीर ने संबोधित किया।

.