PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

भीषण ठंड के बीच स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, इस तारीख तक रहेंगे बंद

Chandigarh school holidays extended till 17 January 2026

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : भीषण ठंड के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अब स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे, इससे पहले छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सबसे पहले है। उधर, पंजाब में लोहड़ी के त्योहार के मौके पर पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में राज्य के स्कूलों में छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं।

.

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने शहर के लोगों को ठंड और घने कोहरे से बचाव की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 3 दिन से घने कोहरे के अलावा कड़ाके की ठंड के साथ पाले का भी सामना करना पड़ेगा। 15 जनवरी तक रात का तापमान 5 डिग्री से कम रह सकता है।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी,

.

आपको यहभी बता दें कि पंजाब में आज यानि लोहड़ी के त्योहार के मौके पर पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में राज्य के स्कूलों में छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसी कारण यह माना जा रहा है कि पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ के स्कूलों में भी आज छुट्टियां बढ़ाने को लेकर नए आदेश जारी हो सकते हैं।

.

.

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान किया गया था। इसके तहत 14 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला आज आ सकता है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सबसे पहले है।

.

यह भी पढ़ें : जमशेर डेयरी कांप्लेक्स की चारा मंडी में नहीं लगने दिया जाएगा बायोगैस प्लांट, प्रोजेक्ट पर दोबारा विचार करे सरकार : परगट सिंह

.

इसीलिए हर जरूरी फैसला मौसम को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा। यह भी बता दें कि पिछले कई दिनों से पंजाब के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह के समय काम-काज पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड अपने पूरे जोर पर है।

.