PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

स्कूलों के बाद 6 अदालतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Security tightened outside Gujarat court after bomb threat

PTB Crime न्यूज़ गुजरात : गुजरात में स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिलने के ठीक एक दिन बाद, मंगलवार को राज्य की छह अलग-अलग जिला अदालतों को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस सनसनीखेज खबर के फैलते ही पूरे प्रशासन और न्यायिक महकमे में भारी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आईं और एहतियात के तौर पर आनन-फानन में कोर्ट परिसरों को खाली कराया गया।

.

.

हालांकि, बम निरोधक दस्ते द्वारा घंटों तक चलाए गए सघन तलाशी अभियान के बाद कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और इसे महज एक अफवाह करार दिया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ये धमकी भरे ईमेल अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाणा की अदालतों को भेजे गए थे। वडोदरा और वलसाड जिला अदालत को भेजे गए ईमेल में यह खौफनाक दावा किया गया था कि

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में 24 वर्षीय विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक साल पहले ही हुई थी शादी,

.

परिसर के अंदर 19 आईईडी (IED) बम लगाए गए हैं, जो दोपहर की नमाज से पहले फट जाएंगे। हैरान करने वाली बात यह भी रही कि इस ईमेल को भेजने वाले शख्स ने इसमें तमिलनाडु की एक अदालत द्वारा दिए गए किसी फैसले की कड़ी आलोचना भी की है। खतरे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर अदालत के सभी कमरों को खाली कराया और चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच की।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की इस इमीग्रेशन एजेंसी की सलाह से लग रहे हैं विद्यार्थियों के स्टडी वीज़ा

.

अहमदाबाद, वडोदरा और वलसाड के अलावा राजकोट, गांधीनगर और मेहसाणा की जिला अदालतों में भी मंगलवार को इसी धमकी के चलते दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इन सभी जगहों पर गहन जांच के बाद धमकियां खोखली साबित हुईं। गौरतलब है कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले, सोमवार को भी गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के करीब 34 स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए थे।

.

यह भी पढ़ें : चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार

.

स्कूलों की जांच में भी पुलिस को कुछ नहीं मिला था और वे धमकियां भी झूठी निकली थीं। अब पुलिस और साइबर सेल की टीमें अदालतों और स्कूलों को मिले इन ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) खंगाल रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन दोनों घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं और इन अफवाहों के पीछे किस गिरोह का हाथ है।