PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रूपये की Travel Agent ने मारी ठगी, महिला गिरफ्तार,

Shimla Police arrest woman in ₹25 lakh abroad sending fraud case

PTB Big न्यूज़ शिमला : शिमला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी से पकड़ा गया। यह मामला शिमला के बालूगंज पुलिस थाने में वर्ष 2025 में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को

.

.

कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे लगभग 25 लाख रुपये ठग लिए थे। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। वे लगातार अपने मोबाइल फोन की सिम बदल रहे थे और व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक न कर सके। वांछित आरोपियों की तलाश के लिए गहन तकनीकी जांच की गई। 

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में कांग्रेस का भारत-US ट्रेड डील को लेकर प्रर्दशन, नेता परगट सिंह ने कहा-PM ने टेक दिए घुटने,

.

.

जांच के बाद, 22 फरवरी को एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में दबिश दी और एक फ्लैट से आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

.

यह भी पढ़ें : विधायक सुखपाल खैहरा के गांव में हुआ डिच मशीन के आने के बाद जमकर हंगामा, समर्थक धरने पर बैठे,

.

.

Latest News