PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर में कांग्रेस का भारत-US ट्रेड डील को लेकर प्रर्दशन, नेता परगट सिंह ने कहा-PM ने टेक दिए घुटने,

Congress workers protesting in Jalandhar against India US trade deal

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते को लेकर देश में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस डील को ‘किसान विरोधी’ करार देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां जालंधर में कांग्रेस विधायक परगट सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं 24 फरवरी को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के भोपाल में किसान चौपाल के जरिए देशभर के किसानों को लामबंद करने की तैयारी में हैं।

.

.

आज जालंधर में ट्रेड डील और AI के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी और पार्षद शैरी चड्ढा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने इस डील के विरोध में डीसी को एक मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक परगट सिंह ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की पुलिस चौकी में हुई ASI और होमगार्ड की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग हुआ एक्टिव, आतंकियों को दे डाली धमकी,

.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते के मामले में घुटने टेक दिए हैं। परगट सिंह का दावा है कि इस US डील की जो शर्तें सामने आई हैं, वे भारतीय कृषि क्षेत्र और किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देंगी। MLA परगट सिंह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यूएस डील में 18 प्रतिशत तक टैरिफ रेट तय किया गया था। हालांकि, यूएस सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इसे 10 प्रतिशत किया गया है।

Congress workers protesting in Jalandhar against India US trade deal

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने रिकवरी के नाम पर फिर से 5 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाकर देश को आर्थिक संकट में डालने की कोशिश की है। व्यापार समझौते के साथ-साथ कांग्रेस ने एआई समिट पर भी सवाल उठाए। परगट सिंह ने कहा कि चीन में बने रोबोट्स को यहां लाकर यह दावा किया जा रहा है कि इन्हें भारतीय यूनिवर्सिटीज में तैयार किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : विधायक सुखपाल खैहरा के गांव में हुआ डिच मशीन के आने के बाद जमकर हंगामा, समर्थक धरने पर बैठे,

.

उन्होंने सरकार की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें अपनी ही डील्स के बारे में अमेरिका के जरिए पता चलता है। इस विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। “किसान चौपाल” नामक इस आयोजन में मध्य प्रदेश भर से हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद है। पार्टी का कहना है कि इस मंच से केंद्र की ‘जन-विरोधी’ नीतियों और ट्रेड डील के दुष्प्रभावों पर खुलकर चर्चा की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : नाबालिग ने अगर चलाई कार तो माता-पिता जाएंगे जेल? सजा के साथ लगेगा भारी जुर्माना, जाने पूरा सच

.

Latest News