PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब : स्कूलों और सचिवालय को मिली फिर से बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची बम स्क्वायड, जाँच जारी,

Security personnel deployed outside Chandigarh schools after bomb threat

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आज यानि शुक्रवार की सुबह शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब ईमेल के जरिए कई शिक्षण संस्थानों और एक सरकारी भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरे मेल में डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल, विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 के साथ-साथ पंजाब सचिवालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में अगले दो दिनों के भीतर बम धमाके करने की चेतावनी भी दी गई है।

.

.

धमकी मिलते ही संबंधित स्कूलों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराया गया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

.

यह भी पढ़ें : शराब घोटाला केस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया कोर्ट ने बरी

.

प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सचिवालय परिसर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है। पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के Travel Agent ने फर्जी वीज़ा लगाकर मारी लाखों की ठगी, किसानों ने Agent के खिलाफ खोला मोर्चा,

.

अधिकारियों ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें। गौरतलब है कि करीब एक महीने पूर्व भी शहर के लगभग 30 स्कूलों को इसी प्रकार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

.

यह भी पढ़ें : पिता की बेरहमीन के साथ ह/त्या के बाद बहन के साथ खाया चिकन, जाने पूरा मामला,

.

लगातार मिल रही ऐसी धमकियों से अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में चिंता का माहौल है। पुलिस पूर्व मामलों की भी जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन घटनाओं के पीछे किसी एक व्यक्ति या गिरोह का हाथ तो नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।