PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जीएनए यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक इंटर कॉलेज में क्षितिज 2026 का किया गया आयोजन

Students performing at Kshitij 2026 during annual inter college meet at GNA University

PTB News “शिक्षा” : GNA University में आयोजित वार्षिक इंटर कॉलेज प्रतियोगिता “क्षितिज 2026” में पंजाब के विभिन्न जिलों से 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भव्य कार्यक्रम में कुल 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बिजनेस क्विज, ट्रेजर हंट, मास्टर शेफ, फोक एंड फ्यूजन (ग्रुप डांस), फोटोग्राफी, CAD कॉन्टेस्ट, CNC सिमुलेटर एवं रोबोटिक्स सिमुलेटर, गेम मैनिया, मोबाइल ऐप डिजाइनिंग, स्पेल बी, रंगोली और कैरेक्टर डिजाइनिंग शामिल थीं।

.

Students performing at Kshitij 2026 during annual inter college meet at GNA University

.

यह कार्यक्रम चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा और प्रो चांसलर, जसलीन सिहरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा के आशीर्वाद से हुआ। उन्होंने कहा, “जीएनए यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। पंजाब के विभिन्न जिलों से विद्यार्थियों की इतनी बड़ी भागीदारी देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। 

.

यह भी पढ़ें : जीएनए यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, डिजाइन एंड ऑटोमेशन द्वारा “टेक-प्रज्ञा 2025” उत्सव का सफल आयोजन,

.

उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्षितिज 2026 आने वाले वर्षों में भी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार वार्षिक कार्यक्रम बना रहेगा। प्रो चांसलर जसलीन सिहरा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और विजेता विद्यार्थियों को उनके कॉलेजों का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। डीन एकेडमिक्स मोनिका हंसपाल ने अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में

.

यह भी पढ़ें : जीएनए यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, डिजाइन एंड ऑटोमेशन द्वारा “टेक-प्रज्ञा 2025” उत्सव का सफल आयोजन,

.

जानकारी दी। उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को “सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन” प्रदान किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹5100, द्वितीय स्थान को ₹3100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹2100 की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं ओवरऑल ट्रॉफी और ₹31000 का नकद पुरस्कार

Students performing at Kshitij 2026 during annual inter college meet at GNA University

.

यह भी पढ़ें : जीएनए यूनिवर्सिटी ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 के लिए इंटरनल हैकाथॉन का आयोजन किया,

.

एपीजे कॉलेज को चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा और प्रो चांसलर जसलीन सिहरा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रतियोगिता, रचनात्मकता और उत्कृष्टता की भावना के साथ भव्य रूप से हुआ। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से क्षितिज 2026 को एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बना दिया। इस प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित जजों के साथ-साथ जीएनए यूनिवर्सिटी के सभी डीन, विभागाध्यक्ष और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।