PTB News

Latest news
CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन,

जालंधर : पास्टर अंकुर नरूला पर अब मनी लॉड्रिंग का लगा बड़ा आरोप, हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार से मांगा जवाब,

Pastor Ankur Narula during public appearance amid money laundering case

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के चर्चित पास्टर अंकुर नरूला और उनकी संस्था ‘चर्च ऑफ साइन एंड वंडर्स’ के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। तेजस्वी मिन्हास द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिका में पास्टर पर चमत्कारी इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने,

.

.

विदेशी चंदे (FCRA) के नियमों का उल्लंघन करने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चीफ जस्टिस शील नागू की खंडपीठ ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता के वकील विशाल गर्ग नरवाना ने अदालत में दलील दी कि पास्टर अंकुर नरूला और उनकी पत्नी सोनिया नरूला ‘अभिषेक तेल’ और ‘चमत्कारी उपचार’ के बहाने गरीब और भोले-भाले लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान में की अचानक बमबारी, 30 जगहों पर किया बड़ा हमला, इजरायल ने जारी किया बयान,

.

कोर्ट को बताया गया कि यह गतिविधियां ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट, 1954 का सीधा उल्लंघन हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब और फेसबुक का इस्तेमाल कर इन तथाकथित चमत्कारों का प्रचार किया जा रहा है, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को प्रभावित कर उनका मतांतरण कराया जा सके। याचिका में एक बड़ा खुलासा यह भी किया गया है कि

.

यह भी पढ़ें : गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला जालंधर, 3 बदमाशों ने चलाई डॉ. के घर पर करीब 10 राउंड गोलियां,

.

अंकुर नरूला की कार्यप्रणाली नाइजीरिया के विवादित प्रचारक टीबी जोशुआ से प्रेरित है। आरोप है कि विदेशी मिशनरियों को ‘टूरिस्ट वीज़ा’ पर भारत बुलाकर उनसे धार्मिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जो विदेशी अधिनियम, 1946 के विरुद्ध है। संस्था की आर्थिक गतिविधियों पर भी सवाल उठाए गए हैं। याचिका के अनुसार संस्था को बिना वैध FCRA रजिस्ट्रेशन के विदेशी चंदा मिल रहा है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : स्कूलों और सचिवालय को मिली फिर से बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची बम स्क्वायड, जाँच जारी,

.

चर्च परिसर में घड़ियों और ‘अभिषेक तेल’ की बिक्री बिना किसी GST बिल के की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर 12 जनवरी को शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला हाईकोर्ट पहुंचा। याचिका में खांबड़ा गांव में बने विशाल चर्च भवन के निर्माण की वैधता को भी चुनौती दी गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई के दौरान सरकारों को अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा।