PTB News

Latest news
पंजाब के शंभू बॉर्डर रेलवे हुए ट्रैक को उड़ाने वाला आंतकी चलाता था आटा चक्की, ब्लास्ट को लेकर DIG कुल... पंजाब : DC ने बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, सभी स्कूलों को दिए निर्देश, हिमाचल पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, लग जाएगी आचार संहिता, बुलाई प्रेस वार्ता, AAP पार्टी में बढ़ी हलचल, सभी विधायकों को जालंधर किया गया तलब सैर कर रहे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत पंजाब : रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका, शंभू-राजपुरा लाइन पर टूटी पटरी, जांच में जुटीं एजेंसियां पी सी एम एस डी कालेज,जालंधर ने 'वैलिडिक्ट्री तथास्तु -2026' में अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी, ਕੰਪਿਊਟਰ ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਆਈਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸੋਲੀਟੇਅਰ ਇਨਫੋਸਿਸ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਟਿਡ, ਮੋਹਾਲੀ ਦਾ ਉਦਯੋਗਿਕ ਦੌਰਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, स्वर्गीय चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की श्रद्धापूर्ण स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में शूटिंग चैंपियनशिप सीज़न–1 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न,

अमित शाह और सुखबीर बादल में ‘नहीं हुई दोस्ती…, प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज,

Pratap Singh Bajwa Big Statement No Friendship Formed Between Amit Shah and Sukhbir Badal

PTB Big Political न्यूज़ मौड़ मंडी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की आंखों में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खटकते हैं, क्योंकि वह देश की बात करते हैं और देशवासियों की समस्याओं को लोकसभा में उठाते हैं। सरकार के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं होता, इसलिए गृह मंत्री को मोगा की रैली में भी राहुल गांधी याद आए। यह बातें पूर्व विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू द्वारा मौड़ मंडी में खोले गए हल्का स्तरीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में

.

.

पहुंचे पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कही। उन्होंने कहा कि देश के पुराने मित्र रूस और ईरान के साथ प्रधानमंत्री मोदी अपनी दोस्ती निभाने में धोखा कर रहे हैं। दोनों देशों ने भारत को 40 डालर प्रति बैरल के हिसाब से तेल उपलब्ध कराया था, जबकि आज तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने धनी मित्रों को देश की चाबियां सौंप रहे हैं, वहीं अमेरिका के सामने झुकते हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जरिए देश के किसानों को

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल

.

नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसका कांग्रेस डटकर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर नई योजना के तहत जहां राज्यों पर अधिक बोझ डाला जा रहा है, वहीं मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों के रोजगार छीनने वाले कानून बनाए जा रहे हैं। पंजाब के हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान हमला बोला। बाजवा ने कहा पंजाब पर 4.50 लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है और सरकार 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी कर रही है।

.

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और कर्ज लेकर झूठे विज्ञापनों के सहारे सरकार चलाई जा रही है। राज्य का खजाना दिल्ली से आए असफल नेताओं की मेहमाननवाजी पर खर्च किया जा रहा है, इसलिए पंजाब के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, नशों से नौजवान मर रहे हैं, हक मांगने वाले बेरोजगारों, शिक्षकों और कर्मचारियों पर लाठीचार्ज हो रहा है,

.

यह भी पढ़ें : सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त,

.

किसानों की कोई सुनवाई नहीं है और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इसलिए पंजाब के लोगों को आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथ मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के साथ की उम्मीद थी, लेकिन अब वह उम्मीद भी टूट गई है। दोस्ती न होने के कारण सुखबीर बादल और उनकी पार्टी अब सिर्फ लंबी थाना तक सीमित

.

रह गई है। भाजपा बड़ा भाई बनना चाहती थी, जबकि बादल परिवार अपनी ताकत बढ़ाने की उम्मीद में था, जो पूरी नहीं हो सकी। इस मौके पर उन्होंने मालवा क्षेत्र के लोगों से भी कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व MLA जीत महिंदर सिंह सिद्धू, बरनाला के MLA काला ढिल्लो, दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, फतेह सिंह बादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Latest News