PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाखों रूपये ठगे,

Woman Serious Allegations Against Cloth Businessman in Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एक महिला ने एक कपड़ा व्यापारी पर रेप करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि कारोबारी ने उससे 80 लाख रुपए की ठगी की। साथ ही शादी झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद उसका 3 बार अबॉर्शन भी करवाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि व्यापारी ने उससे कहा था कि उसके केवल बेटियां हैं। उसे बेटा चाहिए। उसकी बातें सुन वह भावुक हो गई और झांसे में आ गई।

.

उसने आरोप लगाया कि व्यापारी उस पर समझौता करने का दबाव बना रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेगी। वह उसे सबक सिखाना चाहती है। थाना-7 के बाहर महिला ने कहा कि आज वह एसीपी के सामने पेश हुई और शिकायत दी। एसीपी ने कहा कि थाना प्रभारी कुलविंदर मामले की जांच कर रहे हैं और उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ व्यापारी ने कहा कि महिला झूठ बोल रही है। वह इस मामले में जल्द ही सारा खुलासा करेंगे।

.

वहीं पीड़ित महिला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात जीटीबी नगर के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग से गुरुद्वारे के बाहर हुई थी। बुजुर्ग ने अपनी सफेद दाढ़ी और धार्मिक छवि का वास्ता देकर महिला को बेटी बनाया। इसके कुछ समय बाद उसने बेटा पैदा करने की बात रखी और विश्वास जीतकर साढ़े 4 लाख रुपये की मदद मांगी, जिसे दो महीने में लौटाने का वादा किया।

.

पीड़िता के अनुसार, बुजुर्ग पर तरस खाकर उसने अपनी फिक्स डिपॉजिट (FD) तुड़वा कर पैसे दे दिए। जैसे ही पैसे हाथ में आए, बुजुर्ग का बेटा आ गया। उस युवक ने खुद को हवाला कारोबार में डूबा हुआ बताया और डेढ़ करोड़ के नुकसान का हवाला देकर आत्महत्या की धमकियां दीं। भावुक होकर महिला उसके जाल में फंसती चली गई। महिला का आरोप है कि उसने आरोपी पर भरोसा किया और उसे 80 लाख रुपये दिए, जिसका उसके पास बैंक रिकॉर्ड और अन्य प्रमाण मौजूद हैं।

.

जब तक महिला के पास पैसे थे, तब तक आरोपी के परिवार (माता-पिता) ने उसे साथ रखा। यहां तक कि वे डलहौजी भी साथ घूमने गए थे। जैसे ही महिला के खाते से पैसे आरोपी के परिवार के खातों में क्रेडिट हुए, आरोपी के पिता के सुर बदल गए। महिला के पास रिकॉर्डिंग है, जिसमें आरोपी के पिता ने कथित तौर पर कहा “अब लड़की को लात मारकर बाहर निकाल दो।” पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो युवक की पत्नी ने बेहद शर्मनाक जवाब दिया।

.

उसकी पत्नी ने कहा कि जितनी बार शारीरिक संबंध बने हैं, उसके 50-50 हजार रुपए काट लो। जब पीड़िता उनके घर गई, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की कोशिश भी हुई। महिला ने आरोप लगाया कि उसे ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता था, जिससे वह होश खो देती थी और उसका शारीरिक शोषण किया जाता था। आरोपी ने महिला को पूरे जालंधर में अपनी पत्नी बताकर मिलवाया,

.

यह भी पढ़ें : अमित शाह और सुखबीर बादल में ‘नहीं हुई दोस्ती…, प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज,

लेकिन असल में उसका शोषण किया और 3 बार जबरन गर्भपात करवाया। उसने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई तो उसने आरोपी को इस बारे में सूचित किया। इस पर आरोपी के पिता ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया, यह झांसा देकर कि बाद में वे उसे विदेश भेज देंगे। महिला का कहना है कि उसके शरीर में खून की भारी कमी थी और डॉक्टरों ने मना किया था, फिर भी उसे गर्भपात के लिए विवश किया गया।

.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज,

उसके पास 3 बार कराए गए गर्भपात की मेडिकल रिपोर्ट्स और सबूत मौजूद हैं। एक बार अस्पताल में उसे 102 डिग्री बुखार था, तब भी उस पर दबाव बनाया गया। पीड़िता ने सभी दस्तावेजी सबूतों, होटल बिलों और रिकॉर्डिंग्स के साथ SP ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसने जालसाजी और शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फेसबुक पर जाली आईडी बनाकर उस पर गंदे कमेंट किए हैं।

.

यह भी पढ़ें : देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन,

उनके आईपी एड्रेस भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। महिला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की- मैंने अपने बच्चों के भविष्य की जमा पूंजी और अपनी इज्जत खो दी है। मैं आज सड़क पर हूं। मैं चाहती हूं कि इन ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पंजाब की किसी और बेटी के साथ ऐसा धोखा न हो।