PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर,

Accused shooter Gurtaj Singh remains at large in the Lucky Oberoi murder case in Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के चर्चित लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मर्डर के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर गुरताज सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच में सामने आया है कि अमेरिका में छिपे मुख्य साजिशकर्ता जोगा फोल्डीवाल के इशारे पर स्थानीय स्तर पर शूटर को फंडिंग और हथियार मुहैया कराए जा रहे थे।

.

पुलिस ने शहर में 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर जोगा के नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश की है, जिसमें दो बेहद करीबी साथियों को भी राउंडअप किया गया है। लक्की ओबेरॉय की हत्या को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन मुख्य शूटर गुरताज सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यह बनी हुई है कि ‘बहराम’ से शूटर को सुरक्षित बाहर किसने निकाला और वर्तमान में उसे शरण किसने दे रखी है।

.

.

पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन शूटर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस की जांच का रुख अब अमेरिका में बैठे मास्टरमाइंड जोगा फोल्डीवाल की ओर मुड़ गया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि जोगा फोल्डीवाल विदेशों से अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। इसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने ‘जोगा ग्रुप’ से जुड़े 10 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो युवक जोगा के खास गुर्गे बताए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उसके संपर्क में थे।

.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों पर केवल हत्या की साजिश में शामिल होने का ही शक नहीं है, बल्कि वे अवैध हथियारों (असलहा) और ‘चिट्टे’ के व्यापार में भी लिप्त हैं। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिले हैं कि लक्की ओबेरॉय की हत्या के लिए जरूरी फंडिंग इसी नेटवर्क के जरिए पहुंचाई गई थी। पकड़े गए संदिग्धों से अब गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि शूटर गुरताज तक पहुंचा जा सके। 

.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज,

.

वहीं सूत्र बताते हैं कि छापेमारी के दौरान एक हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। जब पुलिस की टीम एक आरोपी को तिलक नगर इलाके में हथियार बरामद करवाने के लिए ले गई थी, तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण उसे महज दो घंटे के भीतर दोबारा दबोच लिया गया। इस घटना के बाद आरोपियों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। 

.

यह भी पढ़ें : देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन,

इस दौरान पकड़े गए सभी 10 युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इनमें से कौन-कौन सीधे तौर पर जोगा के संपर्क में थे। साथ ही, लक्की के घर, दफ्तर और बहराम एरिया के मोबाइल टावर डंप डेटा की मदद से उनकी लोकेशन का मिलान किया जा रहा है ताकि हत्याकांड में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सके।

.

यह भी पढ़ें : अमित शाह और सुखबीर बादल में ‘नहीं हुई दोस्ती…, प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज,

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि जोगा फोल्डीवाल अभी शांत नहीं बैठा है। पुलिस को अंदेशा है कि वह शूटर गुरताज सिंह के जरिए अपने दो अन्य दुश्मनों पर भी हमला करवाने की फिराक में है। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस विभाग अलर्ट पर है और संभावित ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Latest News