PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर नगर निगम में हो रहा था बड़ा घोटाला, मेयर विनीत धीर ने सुबह-सुबह रेड कर किया मामले का भांडाफोड़,

Jalandhar Mayor Vineet Dhir Exposes Major Scam Unfolding at Jalandhar Municipal Corporation

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में घोटालों और भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े घोटाले रोजाना उजागर हो रहे हैं लेकिन इस बार यानि मंगलवार की सुबह नगर निगम में एक ऐसे बड़े घोटाले का खुद जालंधर के मेयर विनीत धीर ने घोटाले का पर्दाफाश कर सभी हो हैरान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के सरकारी ठेकेदार की तरफ से कूड़े की जगह मलवा तौलवा कर नगर निगम को लाखों रुपए का चूना लगा रहा था।

.

इस बात की सुचना जैसे ही मेयर विनीत धीर तक पहुंची तो उन्होंने खुद सुबह के समय रेड कर इस पुरे घोटाले का पर्दाफाश किया। जिसके लिए उन्होंने सोमवार की रात खुद ट्रैप लगवाया और मंगलवार सुबह-सुबह रेड करके डंप पर मलवा फैंकने आए डंपर गाड़ी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद मेयर विनीत धीर ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर को इस सरकारी ठेकेदार के खिलाफ तुरंत बनती कार्रवाई करने के लिए कहा।

.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार आकाश नामक गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर की ओर से कूड़ा उठाने के काम में भारी अनियमितताएं की जा रही थीं। आरोप है कि ठेकेदार की गाड़ियों में ऊपर-ऊपर कूड़ा भरकर नीचे भारी मात्रा में मलवा भरा जाता था। जिससे वजन बढ़ाकर गलत तरीके से बिल बनाया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब मेयर विनीत धीर को को इसकी सूचना मिली। इसके बाद मेयर ने मौके पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि

.

डंपर गाड़ियों में कूड़े के बजाय नीचे मलवा भरा हुआ था, जिससे पूरे मामले की पोल खुल गई। रेड के दौरान मेयर विनीत धीर सुबह 7.30 बजे से 8 बजे तक धर्मकंडे पर जा बैठ गए। जब वरियाणा डंप पर ठेकेदार के डंपर आए तो उन्होंने पहले उसकी पर्ची कटने दी। फिर डंपर जाकर जब उसे अनलोड किया गया तो छापामारा। मौके पर ही देखा कि कूड़े के नीचे मलवा भरा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी वीडियोग्राफी करवाई। मेयर की तरफ से जारी की गई छापे की वीडियो में मेयर पूछते हैं कि

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाखों रूपये ठगे,

मलवा कहां से लाया गया है तो डंपर गाड़ी वाला बता रहा है कि यह मलवा ज्योति नगर डंप से लाया गया है। मेयर पूछते हैं कि यह किस ठेकेदार की गाड़ी है तो, वह उक्त व्यक्ति बताता है कि सतपाल ठेकेदार (आकाश गवर्नेमेंट कांट्रेक्टर) की तरफ से यह कूड़ा और मलवा भेजा जा रहा है। आपको यह भी बता दें कि उक्त ठेकेदार पर पिछले सप्ताह भी काम में अनियमितताओं के चलते दो बार लगभग 2-2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है।

.

इसके बावजूद ठेकेदार की तरफ से नियमों की अनदेखी जारी रही। आपको यह भी बता दें कि पिछले साल भी इस ठेकेदार पर ज्योति नगर और विकासपुरी डंप से लंबे समय तक कूड़ा न उठाने के आरोप लगे थे। उस समय विकासपुरी डंप का टेंडर रद्द कर दूसरे ठेकेदार को सौंप दिया गया था। आपको यह भी बता दें कि यह काम बिना नगर निगम अफसरों की मिलीभगत के नहीं हो सकता है। सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि ठेकेदार ने कुछ अफसरों के साथ मिलकर घोटाला किया जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर,

अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ठेकेदार की इसी ऊंची पहुंच और अफसरों के साथ मिलीभगत के चलते बहुत सारी अनियमिताओँ को नजरअंदाजा किया जाता आ रहा है। आपको यह भी बता दें कि यह ठेकेदार नगर निगम के एक कर्मचारी सतपाल का बेटा है। नियमों के मुताबिक किसी सरकारी कर्मचारी के परिवार के सदस्य को संबंधित विभाग में ठेकेदारी करने की अनुमति नहीं होती है।

.

इसके बावजूद कथित रूप से पिता-पुत्र की मिलीभगत से बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई। सतपाल को बीते कुछ समय पहले अपनी नौकरी से इस्तीफा भी देना पड़ा था। इस पुरे मामले में अधिक जानकारी देते हुए जालंधर के मेयर विनीत धीर ने बताया कि नगर निगम में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार और घोटालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस ठेकेदार के खिलाफ पहले भी जुर्माना लग चुका है। किसी भी गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निगम कमिश्नर को कार्रवाई के लिए कहा गया है। जिसके बाद बड़ा एक्शन होगा।

.

यह भी पढ़ें : Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला