PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को फिर मिली जान से मारने की धमकी,

Punjabi singer Gippy Grewal receives death threat again

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भारी कॉल आई है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि हां गिप्पी गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था। अभी तक तेरा कोई रिप्लाई नहीं आया है। उसने आगे कहा कि मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। तुम दोनों से काम है। वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी हो जाएगी।

.

.

मैसेज इग्नोर कर सकते हैं। लेकिन जो गोलियों के ब्रस्ट आने हैं आपकी साइड वह इग्नोर नहीं होंगे। ठीक है। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। फिल्मे तू बना रहा है। कहीं तेरी न बनानी पड़ जाए। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं।

.

.

पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी। लॉरेंस ने लिखा, ‘हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। वैंकूवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने करवाई है। सलमान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बताए तुझे तेरा भाई। सलमान को भी वहम है कि दाउद उसकी मदद करेगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।’

.

यह भी पढ़ें : Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला

.

आपको यह भी बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल को सबसे पहले 2018 में जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह दहान उर्फ दिलप्रीत बाबा और उनके साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्‌ढा ने दी थी। 31 मई 2018 को फोन पर रंगदारी के लिए धमकी आई, जिसमें कहा गया कि पैसे न दिए तो अमर सिंह चमकीला जैसी मौत होगी। गिप्पी ने मोहाली पुलिस को शिकायत दी। इस पर FIR दर्ज की गई। दिसंबर 2024 में मोहाली कोर्ट ने दोनों गैंगस्टर्स को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर नगर निगम में हो रहा था बड़ा घोटाला, मेयर विनीत धीर ने सुबह-सुबह रेड कर किया मामले का भांडाफोड़,

.