PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

चंडीगढ़ में जिम से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रेस लाइट प्वाइंट पर बाइक सवार हमलावरों ने दागीं 9 गोलियां

Young Man Returning from Gym Subjected to Rapid Fire Shooting Attackers Fire 9 Bullets Chandigarh

.

.

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। आज यानि बुधवार को लाइट प्वाइंट के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने कार में जा रहे एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से अपने घर लौट रहा था और अपनी कार में सवार था।

.

.

इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए उस पर करीब नौ गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में होटल तोड़ने पर बढ़ा बवाल, नेताओं की पेशी, भाजपा नेताओं ने किया कोर्ट रोड जाम, पुलिस से हुई बहस

.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। युवक चिन्नी चंडीगढ़ के मुल्लांपुर का रहने वाला था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था।

.

यह भी पढ़ें : EV में चार्जिंग के दौरान हुआ जोरदार धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों, 7 की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

.