PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में होटल तोड़ने पर बढ़ा बवाल, नेताओं की पेशी, भाजपा नेताओं ने किया कोर्ट रोड जाम, पुलिस से हुई बहस

Controversy Escalates Over Demolition of Hotel Park Plaza in Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में सिविल लाइंस स्थित होटल पार्क प्लाजा के कुछ हिस्से को गिराने पर बवाल हो गया। होटल को गिराने से रोकने वाले भाजपा नेताओं को सेशन कोर्ट में पेश किया गया। इनमें पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल शामिल हैं। तीनों की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी बीच भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर पहुंचे और कोर्ट रोड पर धरना दे दिया। 

.

.

पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित भाजपा नेताओं ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस से भी बहस हो गई। जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार भाजपा की मोगा रैली से घबराई हुई है और इसी कारण नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इन मामलों से डरने वाले नहीं हैं और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार, कल (17 मार्च) को होटल पार्क प्लाजा पर

.

.

नगर निगम की टीम ने कोर्ट से ऑर्डर आते ही शाम साढ़े 6 बजे के करीब जेसीबी मशीन चला दी थी। होटल के सामने वाले छज्जे और दो पिल्लर को गिरा दिया गया था। नगर निगम ने होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया। इसी दौरान होटल गिराने का विरोध करने पर रात को सुशील कुमार रिंकू, मनोरंजन कालिया और शीतल अंगुराल को हिरासत में लिया था। तीनों को थाना सदर में रातभर रखा गया। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।

.

.

आपको यह भी बता दें की भाजपा के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री और जालंधर सेंट्रल से पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, पूर्व सासंद सुशील कुमार रिंकू, जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की पिछले 2 घंटे से ज्यादा समय से कोर्ट में सुनवाई चल रही है। तीनों बड़े नेताओं को अभी कोर्ट से नहीं निकाला गया है। इससे पहले भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा और जालंधर के पूर्व विधायक केडी भंडारी के नेतृत्व में बीजेपी ने कोर्ट रोड जाम कर दिया है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को फिर मिली जान से मारने की धमकी,

.