PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, नौ लोगों की गई जान, बच्चों को पहली मंजिल से फेंका, इलाके में दशहत का माहौल,

Fire Breaks Out in Delhi Palam Children Thrown Down from First Floor to Escape Smoke

PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को बड़ी घटना सामने आई। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने नौ लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पालम थाना क्षेत्र के साध नगर स्थित राम चौक बाजार में यह दर्दनाक हादसा हुआ। आग की यह घटना सुबह के वक्त हुई, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में यह आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इमारत के अंदर धुएं का घना गुबार बन जाने के कारण वहां फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए और

.

.

मदद के लिए गुहार लगाने लगे। बच्चों की जान बचाने के लिए इमारत से फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। यह इमारत कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोरों के अलावा दूसरी और तीसरी मंजिल पर रिहायशी फ्लैटों के लिए भी इस्तेमाल होती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जबकि उस समय घर में सो रहे लोग गहरी नींद में थे।

.

.

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर सात घायलों, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। आग लगने के शुरुआती दौर में इमारत से कूदने वाले दो लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, तीन बच्चों सहित कुल नौ लोगों की इस आग में मौत हो गई।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में होटल तोड़ने पर बढ़ा बवाल, नेताओं की पेशी, भाजपा नेताओं ने किया कोर्ट रोड जाम, पुलिस से हुई बहस

.

इमारत में लगी भीषण आग के बीच जब धुआं तेजी से फैल रहा था और दम घुटने का खतरा मंडरा रहा था, तब अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए परिवार के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस भयावह मंजर के बीच, दो छोटे बच्चों की जान बचाने के लिए उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जहां नीचे खड़े लोगों ने उन्हें सुरक्षित पकड़कर अस्पताल पहुंचाया। आग लगने की घटना सुबह लगभग 6:40 बजे हुई, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

.

यह भी पढ़ें : EV में चार्जिंग के दौरान हुआ जोरदार धमाका, एक के बाद एक फटे गैस सिलेंडरों, 7 की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुआं पूरे मकान में फैल गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दुखद घटना में अग्निशमन सेवाओं की प्रतिक्रिया में देरी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो शायद अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी। फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में लगभग 40 से 45 मिनट की देरी हुई, जिसने बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न की और स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया। इस देरी ने बचाव कार्यों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में जिम से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रेस लाइट प्वाइंट पर बाइक सवार हमलावरों ने दागीं 9 गोलियां