PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

अकाली दल का बढ़ा कुनबा, सुखबीर बादल ने पूर्व IAS केजीएस चीमा को किया अकाली दल में शामिल

Sukhbir Badal Inducts Former IAS Officer KGS Cheema into Akali Dal

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व आईएएस अधिकारी केजीएस चीमा को शिरोमणि अकाली दल में शामिल कराया। इस दौरान बादल ने आरटीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए राज्य सरकार के दावों पर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चिंता जताई। बादल ने केजीएस चीमा को शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता दिलाई।

.

.

उन्होंने कहा कि चीमा का लंबा प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगा और वह पंजाब के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीयप्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल के दौरान ‘संगत दर्शन’ के जरिए गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाती थीं और उनके समाधान को प्राथमिकता दी जाती थी।

.

.

उन्होंने कहा कि उस समय प्रशासनिक स्तर पर लिए गए फैसलों को जमीन पर लागू करने की प्रक्रिया भी प्रभावी थी। मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि निवेश को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आरटीआई से सामने आए आंकड़े इन दावों से मेल नहीं खाते। उनके अनुसार सरकार जहां लाखों करोड़ रुपये के निवेश की बात कर रही है, वहीं आरटीआई के मुताबिक 2022 से 2026 के बीच सीमित निवेश ही पंजाब में आया है।

.

.

RTI के हवाले से बादल ने कहा कि सिर्फ 2600 करोड़ का ही निवेश आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को भ्रमित करने के लिए आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि प्रदेश में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

.

यह भी पढ़ें : बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, नौ लोगों की गई जान, बच्चों को पहली मंजिल से फेंका, इलाके में दशहत का माहौल,

.

इसके अलावा, बादल ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा शुरू की गई ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ का उद्देश्य प्रदेश के मौजूदा हालात को उजागर करना और लोगों तक पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि अकाली दल एक पुरानी और क्षेत्रीय पार्टी है, जो लंबे समय से पंजाब के हितों के लिए काम करती रही है। अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टी के साथ जुड़ें और राज्य के विकास तथा स्थिरता के लिए सहयोग करें।

Latest News