PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

AAP Party के सरपंच पर लगे गुरु घर में बेअदबी की कोशिश के आरोप, इलाके में तनावपूर्ण बना माहौल

AAP Party Sarpanch Accused of Attempted Sacrilege at Gurudwara

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : विधानसभा हल्का साहनेवाल के अंतर्गत आने वाले गांव भामियां कलां में गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति चेयरमैन और गांव के सरपंच ने जबरन गुरुद्वारा साहिब में घुसकर बेअदबी करने की कोशिश की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखराम सिंह, जनरल सेक्रेटरी जगतार सिंह,

.

.

कैशियर निर्मल सिंह निम्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक समिति चेयरमैन दर्शन सिंह माहला और सरपंच परमिंदर सिंह सोनू अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जबरन ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, सीसीटीवी कैमरे तोड़े और मशीन की मदद से ताला काटा। लोगों का कहना है कि यह सब सत्ता के दबाव में किया गया और धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और

.

.

गुरुद्वारे को स्थायी रूप से बंद करने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद दलित समुदाय में भारी रोष देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित चेयरमैन और सरपंच को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। वहीं ब्लॉक समिति चेयरमैन दर्शन सिंह माहला ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

.

यह भी पढ़ें ; अकाली दल का बढ़ा कुनबा, सुखबीर बादल ने पूर्व IAS केजीएस चीमा को किया अकाली दल में शामिल

.

उनका कहना है कि किसी भी तरह का ताला नहीं तोड़ा गया और सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इंडस्ट्रियल एरिया के एसीपी इंदरजीत सिंह बोपाराय के अनुसार यह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करवाया और दोनों पक्षों को घर भेज दिया। हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रण में बताया है, लेकिन गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

.

यह भी पढ़ें ; बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, नौ लोगों की गई जान, बच्चों को पहली मंजिल से फेंका, इलाके में दशहत का माहौल,

.