PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

जालंधर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिक को लिया हिरासत में, थाने का गेट किया बंद, महिला ने कहा- बेटे को कुछ हुआ, तो दूंगी जान,

jalandhar police detain minor student mother threatens suicide

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के थाना 6 में एक नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद परिजनों ने देर रात जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके 17 वर्षीय बेटे को बिना किसी ठोस जानकारी के 6 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में बिठाए रखा और उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। जहां एक तरफ पुलिस इसे स्नेचिंग के मामले में पूछताछ बता रही है,

.

.

वहीं दूसरी ओर परिवार ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि छात्र की मां ने थाने के बाहर जान देने तक की चेतावनी दे डाली। पीड़ित महिला के अनुसार, उसका बेटा मात्र 17 वर्ष का है और 10वीं कक्षा का छात्र है। दोपहर के समय पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई। परेशान परिवार जब अपने बच्चे की तलाश में सूर्य एंक्लेव थाने पहुंचा, तो वहां बताया गया कि उसे थाना नंबर 6 ले जाया गया है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के मॉडल टाउन में फाजिल्का पुलिस की छापेमारी, धोखाधड़ी मामले में स्कूल मालिक को लिया हिरासत में

.

लेकिन जब परिवार वहां पहुंचा, तो पुलिस कर्मियों ने थाने के मुख्य गेट बंद कर दिए और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। महिला ने रोते हुए मीडिया को बताया कि उसका बेटा पिछले कई घंटों से पुलिस की कस्टडी में है, लेकिन कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि उसे क्यों पकड़ा गया है। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कीअगर मेरे बेटे को कुछ भी हुआ, तो मैं थाने के बाहर ही अपनी जान दे दूंगी।

.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की अफवाहों को फैलाने वालों को लेकर सरकार ने शुरू किया बड़ा एक्शन,

.

परिजनों का कहना है कि पुलिस का रवैया बेहद अमानवीय रहा है और एक नाबालिग के साथ इस तरह का व्यवहार कानूनी रूप से भी गलत है। लड़के के पिता ने भी पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वे दोपहर से ही अपने बेटे को ढूंढने के लिए शहर के अलग-अलग थानों के चक्कर काट रहे थे। रात के 12 बजे उन्हें पता चला कि बेटा थाना 6 में है। पिता का आरोप है कि जब वह पुलिस लाइन के पास पूछताछ करने गए,

.

.

तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें डराया-धमकाया और कहा कि अगर वे यहां से नहीं गए तो उनकी पिटाई की जाएगी। वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दोपहर के समय एक नाबालिग लड़की से मोबाइल फोन छीनने ( की वारदात हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शक के आधार पर उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News