PTB News

Latest news
SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह...

जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार,

jalandhar road accident girl injured driver arrested

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के 120 फुटी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार का टायर फटने से चालक भाग नहीं सका, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,

.

.

एक तेज रफ्तार कार और एक्टिवा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका टायर भी फट गया। हादसे के समय एक्टिवा सवार अपने बच्चों को एपीजे स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान हुई टक्कर में एक मासूम बच्ची की टांग में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। 

.

.

कार चालक का दावा है कि उसकी गाड़ी की गति केवल 40 किमी/घंटा थी और अचानक उसकी कार को टक्कर मारी गई। हालांकि, एक्टिवा सवार और मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि कार की रफ्तार 70 से 80 किमी/घंटा के बीच थी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद चालक धमकी दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई बलजिंदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

.

टायर फटने के कारण कार चालक मौके से भागने में नाकाम रहा, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना-5 भेज दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की,

.

Latest News