PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Share Market में आज देखने को मिली दमदार शुरुआत, जाने वजह,

share market today update sensex nifty open high

PTB Business न्यूज़ मुंबई : आज यानि बुधवार 29 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है और यह तेजी के साथ खुला है। शेयर बाजार के अनुसार BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 358 अंकों की बढ़त लेकर 77245 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही NSE निफ्टी ने भी तेजी का शतक लगाते हुए 101 अंकों की बढ़त दर्ज की और 24,096 पर कारोबार शुरू किया। इस दमदार शुरुआत से बाजार में निवेश करने वालों के चेहरों पर खुशी लौट आई है और

.

आगे अच्छे कारोबार की पूरी उम्मीद है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार ने अपनी मजबूती को साबित करते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कुछ गिरावट और भारी कमजोरी का माहौल देखा गया था लेकिन यहां उसका असर बिल्कुल कम दिखा। गिफ्ट निफ्टी हल्के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था जिसने बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत के बड़े संकेत पहले ही दे दिए थे।

.

.

ऊर्जा और कमोडिटी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार का यह सकारात्मक रुख सभी निवेशकों के लिए बड़े राहत की बात है। एशियाई बाजारों में बुधवार को कमजोरी रही, जहां दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.39% गिर गया। हांगकांग के बाजार में हल्की बढ़त थी और जापान का बाजार अवकाश के चलते पूरी तरह से बंद रहा। इसके अलावा अमेरिकी बाजारों में भी मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। गिफ्ट निफ्टी 24,089 के आसपास कारोबार कर रहा था जो

.

करीब 20 अंक का प्रीमियम दिखा रहा था। अमेरिका के नैस्डैक कंपोजिट में एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई और यह 24,663.80 पर बंद हुआ। डाउ जोन्स भी 25.86 अंक गिरकर 49,141.93 पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी अनिश्चितता देखने को मिल रही है। ओपेक से यूएई के बाहर होने की खबर ने तेल बाजार की अस्थिरता को और भी अधिक बढ़ा दिया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : DC ने बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, सभी स्कूलों को दिए निर्देश,

.

ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर और WTI 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस उतार-चढ़ाव वाले माहौल में इंडेक्स की जगह सेक्टर आधारित रणनीति अपनानी चाहिए। ऊर्जा, मेटल, फार्मा और कैपिटल मार्केट के शेयरों में आने वाले समय में अच्छी मजबूती दिख सकती है। निवेशकों को फिलहाल बड़े दांव लगाने से बचना चाहिए और अपने रिस्क मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के शंभू बॉर्डर रेलवे हुए ट्रैक को उड़ाने वाला आंतकी चलाता था आटा चक्की, ब्लास्ट को लेकर DIG कुलदीप चाहल ने किये कई खुलासा,

.