PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

PM मोदी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, 108 बटुकों ने किया शंखनाद

pm modi arrives at kashi vishwanath temple 108 young priests sound the conch shells

PTB धार्मिक News वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) में भव्य रोड शो किया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान शहर देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। पीएम बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से रवाना होकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।

.

.

मंदिर के प्रवेश द्वार पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई, उन्हें माला पहनाई गई और त्रिपुंड लगाकर आशीर्वाद दिया गया।

.

.

रोड शो के दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते नजर आए, जबकि काफिले पर फूलों की बारिश की गई। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

.

मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरदोई जाएंगे। यहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, जो मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में से एक होगा।

.

.