PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

himachal weather update rain hailstorm alert temp drop

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल की राजधानी शिमला और मंडी में बारिश हो रही है। कांगड़ा में भी सुबह के वक्त बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है।

.

राज्य में अगले छह दिन भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। IMD ने मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। कल व परसों (30 अप्रैल और 1 मई को) भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा,

.

.

लेकिन इस दिन भी ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। मगर तीन और चार मई को फिर से राज्य के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। कल (28 अप्रैल) भी हल्की बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई शहरों का तापमान पिछले कल (सोमवार) की तुलना में आज 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है।

.

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

.

इससे राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे गिर गया है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 12.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुंदरनगर का पारा 12.0 डिग्री लुढ़कने के बाद 24.5 डिग्री, भुंतर का 10.4 डिग्री गिरने के बाद 24.0 डिग्री, मंडी का 10.4 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 32.6 डिग्री रह गया है।

.

यह भी पढ़ें : PM मोदी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, 108 बटुकों ने किया शंखनाद

.

बीते सोमवार को ऊना का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था। राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेशवासियों ने मौसम में बदलाव के बाद भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सोलन में 2.2 मिमी, शिमला में 0.4 मिमी, कल्पा में 0.7 मिमी, भुंतर में 0.2 मिमी, मनाली में 1 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 2 मिमी बारिश हुई है।

.

Latest News