PTB Big Political गुरदासपुर : पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद ने आरोप लगाया कि मजदूर दिवस पर केंद्र सरकार ने महंगाई का तोहफा दिया है। जब पूरा देश अपने मेहनतकश वर्ग के योगदान को नमन कर रहा है, उसी दिन केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का एक और झटका दिया है, जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
. .जोकि आम जनता और विशेषकर मजदूर वर्ग की मुश्किलों को और बढ़ा देगा। रंधावा ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक तरफ मजदूर दिवस पर सम्मान और अधिकारों की बातें होती हैं, और दूसरी तरफ उसी समय आम परिवारों पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सरकार जनता को बढ़ती महंगाई से राहत दे और उनकी क्रय शक्ति को मजबूत करे।
. .उन्होंने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में मजदूर वर्ग, जो खेतों, फैक्ट्रियों, निर्माण कार्यों और ढाबों में दिन-रात मेहनत करता है, पहले से ही आर्थिक दबाव में है। ऐसे समय में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें सीधे तौर पर उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी और भोजन की लागत को प्रभावित करती हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पंजाब का मजदूर अक्सर ढाबों पर सस्ती थाली पर निर्भर रहता है, लेकिन बढ़ती महंगाई अब उस थाली को भी महंगा कर रही है।
. .यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। रंधावा ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए तथा मजदूर और गरीब वर्ग को वास्तविक राहत प्रदान करे, न कि केवल प्रतीकात्मक घोषणाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इन फैसलों का कांग्रेस विरोध करती आ रही है और केंद्र सरकार से महंगाई को काबू करने की मांग करती है।
. .










































