PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

fire incident vivek vihar delhi area building in shahdara caught fire

PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के शहादरा इलाके के एक घर में एसी फट जाने से आग लग गई। इस आग में झुलसकर 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को करीब 4 बजे मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में AC फट जाने से भयावह आग लग गई। चार मंजिला इमारम में आग के तांडव ने लोगों की जिंदगियां खत्म हो गईं।

.

.

गर्मी में राहत देने वाले एसी ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टेंडर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। अन्य पीड़ितों की तलाश के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

.

.

मीना ने कहा, “विवेक विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंजिल पर हताहत हुए। अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी शवों की तलाश जारी है। हम अभी भी खोजबीन कर रहे हैं। तलाशी पूरी होने पर हम आपको सूचित कर देंगे।” मीना ने आगे बताया, “सुबह तड़के हमें आग लगने की सूचना मिली। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। यहां से 3-4 शव बरामद किए गए हैं। हम अभी भी खोजबीन कर रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजिंदर रंधावा

.

हमें सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी। आपको बता दें कि आग ने पहली मंजिल को छोड़कर बाकी सभी मंजिलों को चपेट में ले लिया था। बताया जा रहा है कि 10 से 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उनको भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के नगर पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे। ऊपर जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि दूसरे फ्लोर पर 6 शव और सबसे ऊपर सीढ़ियों पर तीन शव दिखाई दिए। लूथरा की मानें तो शवों की पहचान करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शव का हाल ऐसा है कि बिना डीएनए किए शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पाएगी।

.

.

Latest News