PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श

मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजिंदर रंधावा

Labour Day 2026 The Hike in LPG Prices Is Extremely Unfortunate for the Common People Sukhjinder Randhawa

PTB Big Political गुरदासपुर : पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद ने आरोप लगाया कि मजदूर दिवस पर केंद्र सरकार ने महंगाई का तोहफा दिया है। जब पूरा देश अपने मेहनतकश वर्ग के योगदान को नमन कर रहा है, उसी दिन केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का एक और झटका दिया है, जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

.

.

जोकि आम जनता और विशेषकर मजदूर वर्ग की मुश्किलों को और बढ़ा देगा। रंधावा ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक तरफ मजदूर दिवस पर सम्मान और अधिकारों की बातें होती हैं, और दूसरी तरफ उसी समय आम परिवारों पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सरकार जनता को बढ़ती महंगाई से राहत दे और उनकी क्रय शक्ति को मजबूत करे। 

.

.

उन्होंने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में मजदूर वर्ग, जो खेतों, फैक्ट्रियों, निर्माण कार्यों और ढाबों में दिन-रात मेहनत करता है, पहले से ही आर्थिक दबाव में है। ऐसे समय में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें सीधे तौर पर उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी और भोजन की लागत को प्रभावित करती हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पंजाब का मजदूर अक्सर ढाबों पर सस्ती थाली पर निर्भर रहता है, लेकिन बढ़ती महंगाई अब उस थाली को भी महंगा कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग

.

यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। रंधावा ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए तथा मजदूर और गरीब वर्ग को वास्तविक राहत प्रदान करे, न कि केवल प्रतीकात्मक घोषणाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इन फैसलों का कांग्रेस विरोध करती आ रही है और केंद्र सरकार से महंगाई को काबू करने की मांग करती है।

.

यह भी पढ़ें : दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जताया दु:ख,

.