PTB News

Latest news
जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प... एचएमवी की अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि : डॉ. रमनदीप कौर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, GNA University, through its Intellectual Property Management and Commercialization (IPMC) Cell, in c... हिमाचल में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, महिला टीचर और बेटी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, 300 फीट गहरी खाई में... 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल, Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली ...

प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली धमकी

iit ropar professor sex harassment student complaint

PTB Big न्यूज़ रोपड़ : पंजाब के जिला रोपड़ के अधीन पड़ते इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर रिसर्च की स्टूडेंट ने अपने गाइड प्रोफेसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। छात्रा ने दावा किया कि उसे रिसर्च ट्रिप पर अकेले साथ चलने के लिए मजबूर किया गया। मना करने पर रिसर्च प्रोग्राम से बाहर करने की धमकी दी गई।

.

.

उसके साथ मारपीट भी की गई। इसे लेकर रोपड़ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान के अनुसार जांच की जा रही है। आईआईटी प्रबंधन ने बताया कि प्रोफेसर को 2 महीने की फोर्स लीव पर भेजकर मामला संस्थान की इंटरनल कमेटी को सौंप दिया गया है। रिसर्च की छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर कई तरह की अनुचित मांगें करता था, जिसको पूरा करने से उसने मना कर दिया। मांगों को ठुकराने पर उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया गया।

.

.

पीड़िता का दावा है कि उसे रिसर्च ट्रिप पर अकेले जाने के लिए मजबूर किया गया और इनकार करने पर उसे रिसर्च प्रोग्राम से बाहर निकालने की धमकी दी गई। संस्थान के निदेशक राजीव आहूजा ने पुष्टि की कि 29 अप्रैल को शिकायत मिलने के तुरंत बाद आंतरिक जांच शुरू कर दी गई थी। मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। आंतरिक शिकायत समिति ने छात्रा की सुरक्षा और उसकी पढ़ाई में आने वाले व्यवधान को देखते हुए 24 घंटे के भीतर उसे अंतरिम राहत प्रदान की है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के बाद हिमाचल के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर, बच्चे घर लौटे, SP का आया बयान,

.

पीड़िता ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया है। उसका आरोप है कि उसे गाइड बदलने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे देर रात बुलाकर बयान देने के लिए दबाव बनाया गया। स्थानीय पुलिस मामले की औपचारिक जांच कर रही है। फिलहाल संस्थान की आंतरिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

.

.

Latest News