PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बने CM व 5 मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

West Bengal Oath Ceremony Suvendu Adhikari became CM with 5 ministers

PTB Big Political न्यूज़ पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के लिए आज बड़ा दिन है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने पांचों मंत्रियों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान नई सरकार में ब्राह्मण, आदिवासी, महिला और मातुआ सभी जातियों का समावेश है।

.

.

पश्चिम बंगाल में 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ :–
ब्रिगेड परेड मैदान में खड़गपुर सदर से विधायक दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बीजेपी विधायक बनी हैं। उन्हें बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुना गया था। पश्चिम बंगाल में बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनीय ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मतुआ समुदाय से आते है।

.

West Bengal Oath Ceremony Suvendu Adhikari became CM with 5 ministers

.

बंगाल में बीजेपी के आदिवासी चेहरे क्षुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली। खुदीराम टूडु पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उन्हें रानीबांध सीट से पहली बार विधायक के रूप में चुना गया। निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। कूचबिहार से पहले सांसद थे और अब वे माथाभांगा सीट से विधायक बने है। उन्होंने टीएमसी से राजनीति की शुरुआत की।

.

यह भी पढ़ें : शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़,

.

उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था। शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में किया था। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने नियमों के अनुसार लोक भवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्यपाल आरएन रवि के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

.

.