PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

Chandranath Rath Murder Case में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 शार्पशूटर किये गिरफ्तार

west bengal chandranath rath murder case arrests 3 sharp shooters

PTB Big न्यूज़ कोलकाता : चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में आज देर रात 3 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें कोलकाता लाया गया। गिरफ्तार लोगों से भवानी भवन में पूरी रात पूछताछ की गई। गिरफ्तार लोगों को आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा। चंद्रनाथ रथ हत्या की जांच कर रही बंगाल पुलिस की विशेष जांच टीम और सीआईडी को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उन्हें बाली टोल प्लाजा पर एक डिजिटल लेनदेन का सुराग मिला।

.

.

हमलावरों ने वारदात के बाद भागते समय टोल प्लाजा पर नकद के बजाय यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की पहचान बिहार के बक्सर जिले के पांडेयपट्टी निवासी विशाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बंगाल एसटीएफ ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए कोलकाता ले आई है। बताया जा रहा है कि विशाल के खिलाफ बक्सर के विभिन्न थानों में हत्या,

.

.

आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बहुत ही सुनियोजित साजिश रची गई थी। हमलावरों ने जिस कार का इस्तेमाल किया था, उसकी नंबर प्लेट फर्जी थी। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सिलीगुड़ी के एक निवासी द्वारा ओएलएक्स (OLX) पर कार बेचने के लिए डाले गए विज्ञापन की तस्वीर को देखकर वह फर्जी नंबर प्लेट तैयार करवाई थी।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की हुई मौत, कई घायल

.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से ठीक पहले 6 मई की रात को यह वारदात हुई थी। मध्यग्राम की सड़कों पर चंद्रनाथ रथ पर चार गोलियां चलाई गई थीं, जो उनके सीने और हाथ में लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को भवानी भवन में रात भर पूछताछ के बाद आज बारासात अदालत में पेश किया जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : Chandranath Rath Murder Case में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 शार्पशूटर किये गिरफ्तार

.