PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल प्रदेश में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की हुई मौत, कई घायल

himachal pradesh chamba accident 6 dead

PTB Sad न्यूज़ चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। चंबा जिले में स्थित भटियात के काकिरा में एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काकिरा में एक पर्यटकों से भरी ट्रैवलर 150 से 300 फीट गहरी में खाई में गिर गयी। घटना इतनी भीषण थी कि, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे पर्यटकों से भरी एक इनोवा क्रिस्टा ट्रैवलर का नियंत्रण बिगड़ा और

.

.

गाड़ी 150 से 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ट्रैवलर में कुल 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 4 लोगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही, पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई। SP विजय सकलानी ने इस घटना की पुष्टि की है।

.

.

बताया जा रहा है कि सभी मृतक गुजरात के पर्यटक थे। गुजरात के सभी पर्यटक मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी। बारिश के कारण सड़क भी गीली थी। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। अंधेरा होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

.

यह भी पढ़ें : ED के एक्शन से ही बचेगी पंजाबियों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई, नहीं तो AAP पार्टी डालती रहेगी डाका, सुशील रिंकू 

.

हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चंबा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी यह कहना मुश्किल है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि हादसा ड्राइवर को नींद लगने से हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ। फिलहाल, पुलिस गुजरात के इन पर्यटकों की शिनाख्त कर रही है, ताकि हादसे में शामिल लोगों के परिवार से संपर्क साधा जा सके।

.

.