PTB News

Latest news
प्रेम चंद मारकंडा एस डी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में ‘राष्ट्रीय वेबिनार’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने पीएसईबी की कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम ... एचएमवी के केमिस्ट्री विभाग की छात्रा प्रियंका शर्मा ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किया सर्वोच्च एसजीपीए... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਪੋਲੀਟੀਕਲ ਸਾਇੰਸ) ਪਹਿਲਾ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, हिमाचल प्रदेश में भारी तूफान ने मचाया कहर, 5 घरों और 8 गौशालाओं की छत्ते उखड़ी, 4 जिलों में जारी हुआ ... NEET Exam 2026 को लेकर पेपर लीक के विवाद के बाद मचा हड़कंप पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित: फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने स्टेट टॉप किया, जालंधर महिला के साथ तीनों युवकों ने चलती कार में किया गैंगरेप, PM नरेंद्र मोदी की देश को लोगों को की गई अपीलों' पर राहुल गाँधी ने किया पलटवार घरेलू विवाद के कारण पिता ने बेटे पर चलाई गोलियां, खुद भी जहर निगला, दोनों की मौत

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित: फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने स्टेट टॉप किया,

Punjab Board 10th result declared: Harleen Sharma of Faridkot topped the state

PTB News “शिक्षा” चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सभी छात्रों के रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

.

.

फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने स्टेट में टॉप किया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में पढ़ने वाली हरलीन ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल किए हैं। वहीं, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर के छात्र मनिमहेश शर्मा 650 में से 645 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

.

.

इसके अलावा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल, होशियारपुर की छात्रा रिया रानी को स्टेट में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने 645 अंक हासिल किए हैं। उनके भी 99.23 प्रतिशत अंक हैं। इस साल परीक्षा में कुल 2,69,505 नियमित परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,54,744 स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार पास स्टूडेंट्स का प्रतिशत 94.52 रहा, जो पिछले साल की तुलना में कम है। पिछले साल 95.61% बच्चे पास हुए थे।

यह भी पढ़ें : PM नरेंद्र मोदी की देश को लोगों को की गई अपीलों’ पर राहुल गाँधी ने किया पलटवार

.

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की साइट पर जाएं। वहां होम पेज पर रिजल्ट के लिए लिंक दिया गया है। उसे खोलने के बाद वहां 10वीं कक्षा के रिजल्ट का चयन करना है। उस पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और नाम दर्ज करें। इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। उसको आप या तो सेव कर सकते हैं या डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर महिला के साथ तीनों युवकों ने चलती कार में किया गैंगरेप,

.

Latest News