PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर महिला के साथ तीनों युवकों ने चलती कार में किया गैंगरेप,

three youths gang-raped a Jalandhar woman in a moving car

PTB Crime News जालंधर : लम्मा पिंड चौक के पास पति के साथ सब्जी लेने गई महिला को तीन युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में डाल किडनैप कर लिया। किडनैपिंग के बाद तीनों युवकों ने पहले तो चलती कार में गैंगरेप किया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर गाड़ी खड़ी करके फिर से गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपी युवक महिला को सुनसान इलाके में छोड़ कर फरार हो गए। महिला ने घर जाकर सारी जानकारी दी जिसके बाद थाना आठ में शिकायत दी गई। 

.

.

पुलिस ने तुरंत एफ.आई.आर. करके आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की और तीनों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थाना आठ के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ थाने शिकायत देने आई थी। उसका आरोप था कि जब वह अपनी पति के साथ लम्मा पिंड चौक स्थित मछली मार्किट में सब्जी खरीदने गई थी। 

.

three youths gang-raped a Jalandhar woman in a moving car

.

जैसे ही उसका पति सब्जी खरीदने के लिए गया तो इसी दौरान उसके पास एक सफेद रंग की आल्टो गाड़ी आकर रुकी जिसमें सवार 3 युवकों में से दो ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाला और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर बारी बारी से तीनों ने चलती कार में गैंगरेप किया। महिला ने कहा कि आरोपियों ने बाद में सुनसान इलाके में जाकर गाड़ी खड़ी कर दी और दोबारा से उसके साथ गैंगरेप किया गया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में भारी तूफान ने मचाया कहर, 5 घरों और 8 गौशालाओं की छत्ते उखड़ी, 4 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

.

गैंगरेप का मामला होने पर थाना आठ की पुलिस ने तुरंत एफ.आई.आर. नंबर 120 धारा 70 (1) (सामूहिक बलत्कार), 87 (अपहरण) के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मल्टीपल सोर्सिस की मदद से गाड़ी को ट्रेस कर लिया जिसके बाद अलग अलग स्थानों पर छापेमारी करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र अजीत सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब, 

.

यह भी पढ़ें : घरेलू विवाद के कारण पिता ने बेटे पर चलाई गोलियां, खुद भी जहर निगला, दोनों की मौत

अर्जुन पुत्र हरमिंदर सिंह निवासी उपकार नगर जालंधर और करण मेहरा पुत्र सुरेश मेहरा निवासी बलदेव नगर जालंधर के रुप में हुई है। जांच में पता लगा कि जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पेशे से ड्राइवर है जबकि बाकि के दोनों लेबर का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी कर उन्हें अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिस कार में आरोपियों ने गैंगरेप किया पुलिस ने उक्त गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें : बड़ा सड़क हादसा, खाई में इनोवा कार गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

.