PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

प्रेम चंद मारकंडा एस डी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में ‘राष्ट्रीय वेबिनार’ का आयोजन,

Organized 'National Webinar' at Prem Chand Markanda SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में हिंदी साहित्य द्वारा राष्ट्रीय वेबिनार “हिंदी साहित्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का योगदान” विषय पर एक ज्ञानवर्धक वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस वेबिनार में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुल लगभग 38 प्रतिभागियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

.

.

वेबिनार की मुख्य वक्ता मोनिका सिंह, जो शिमला विश्वविद्यालय से संबंधित हैं, ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने हिंदी साहित्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के बढ़ते प्रभाव एवं उसके विभिन्न उपयोगों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक हिंदी भाषा एवं साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

.

.

साथ ही, विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने और उनका सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए तथा वेबिनार को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

.

इस प्रकार यह वेबिनार ज्ञानवर्धन के साथ-साथ तकनीकी जागरूकता बढ़ाने में भी सफल रहा।अध्यक्ष श्री नरेश बुधिया , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य माननीय सदस्यों तथा आदरणीय प्राचार्या डॉ. पूजा पराशर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ. नीना मित्तल और सुश्री दीवाक्षी के प्रयासों की सराहना की।

.

.