PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर में CBI की रेड से मचा हड़कंप, सीनियर अधिकारी का रीडर-बिचौलिया लिया हिरासत में

punjab cbi raid vigilance office mohali

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने रेड की। सोमवार देर रात छापा मारने के बाद टीम मंगलवार सुबह दोबारा पंजाब विजिलेंस चीफ के दफ्तर पहुंची है। बताया जा रहा है कि टीम कथित रिश्वत केस में जांच कर रही है। सोमवार को देर रात CBI की टीम ने मोहाली स्थित विजिलेंस ऑफिस में दबिश देकर विजिलेंस के एक सीनियर ऑफिसर के रीडर को हिरासत में लिया गया।

.

इसके अलावा टीम ने मलोट स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले राघव गोयल और विकास गोयल पर भी टीम ने रेड की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, सीबीआई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने चंंडीगढ़ के पांच सितारा होटल में छापा मारा, जहां एक सीनियर विजिलेंस अधिकारी का रीडर ओपी राणा और

.

.

बिचौलिया राघव गोयल और विकास गोयल कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता के साथ सौदा कर रहे थे। यह सौदा 20 लाख रुपये का था, लेकिन व्यक्ति 13 लाख रुपये लेकर आया, जिसे टीम ने बरामद कर लिया। CBI के एक अधिकारी ने बताया है कि राघव गोयल को गिरफ्तार किया गया है। वह मुक्तसर के मलोट का निवासी है और विजिलेंस अधिकारी का करीबी है। उसे पंजाब सरकार की ओर से पुलिस सुरक्षा दी गई थी। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act)

.

के तहत रीडर ओपी राणा और राघव गोयल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अंदर हड़कंप मच गया है। एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि इस कथित भ्रष्टाचार नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे? कई अधिकारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। जिस विभाग पर भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी है, उसी के दफ्तर में सीबीआई की रेड ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 

.

यह भी पढ़ें : पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित: फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने स्टेट टॉप किया,

.

सूत्रों के मुताबिक, जांच अब सिर्फ एक रीडर तक सीमित नहीं रहने वाली। एजेंसी उन अफसरों और बिचौलियों की भी भूमिका खंगाल रही है, जिनके जरिए कथित तौर पर डील सेट की जाती थी। सीबीआई अब पूरे नेटवर्क की लेयर दर लेयर जांच कर रही है। विजिलेंस विभाग के अंदर हुई इस कार्रवाई को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार ब्यूरो के भीतर इस स्तर पर सीबीआई की एंट्री हुई है। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में कुछ और अफसरों या बिचौलियों के नाम भी

.

यह भी पढ़ें : NEET Exam 2026 को लेकर पेपर लीक के विवाद के बाद मचा हड़कंप

.

सामने आ सकते हैं। गिरफ्तार बिचौलिए व ओपी राणा से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं। सीबीआई को कुछ दिनों से इस डील की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सीबीआई टीम ने विजिलेंस ऑफिस में ट्रैप लगाया, लेकिन राणा मौके से फरार हो गया, जबकि कथित बिचौलिया राघव गोयल और उसका पिता सीबीआई के हत्थे चढ़ गया। कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने बिचौलिए राघव से कथित तौर पर 13 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है।