PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

New Twist! Gujral Immigration Jalandhar के मालिक सन्नी गुजराल पर लगाए युवक ने गंभीर इल्जाम

Serious Allegations Young to Gujral Immigration Jalandhar owner Sunny Gujral alias Bramaraj

PTB Big न्यूज़ जालंधर / होशियारपुर : जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंट {Gujral Consultant & Immigration Services Jalandhar} के मालिक सन्नी गुजराल के साथ बीते दिन मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसके बाद दो दिन पहले उसे विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं इस मामले को लेकर उस समय नया मोड़ सामने आया सामने, जब दूसरे पक्ष द्वारा सन्नी के खिलाफ थाने में दर्ज शिकायत की कॉपी

.

.

मीडिया के समक्ष रखकर जांच की मांग की गई। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह, निवासी होशियारपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने बेटे गुरप्रीत को इंग्लैड भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट सन्नी गुजराल से 2023 में संपर्क किया था। इस दौरान उसने सन्नी गुजराल {Gujral Consultant & Immigration Services Jalandhar} से बेटे को इंग्लैंड में वर्क परमिट पर भेजने के लिए 2025 तक कुल 31 लाख रुपए लिए थे,

.

.

लेकिन अब तक बेटे को विदेश नहीं भेजा है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि 31 जुलाई 2023 को उसने सन्नी को 50,000 रुपये गूगल पे किए और मेरे बेटे के जरूरी कागजात भी उसे दिए। जिसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को उसके खाते में 4,50,000/- रुपये ट्रांसफर किए। फिर दिनांक 10 जनवरी 2024 को 15,00,000/- रुपये ट्रांसफर किए। इसी तरह दिनांक 28 जून 2024 को 8,00,000/- रुपये और दिनांक 20 अगस्त 2024 को 3,00,000/- रुपये ट्रांसफर किए।

.

यह भी पढ़ें : ‘Cockroach Janata Party’ पर भारत में हुआ बड़ा एक्शन, पत्रकारिता से लेकर पार्टी बनाने तक, आखिर कौन है CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके

.

पीड़ित ने कहा कि ट्रैवल एजेंट सन्नी गुजराल {Gujral Consultant & Immigration Services Jalandhar} द्वारा हमें लगातार भरोसा दिलाया जाता रहा कि आपका काम बन जाएगा। हम लगातार उसी के संपर्क में रहे और उसने बार-बार कहा कि कुछ ही दिनों में आपका काम बन जाएगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने मेरे बेटे का वीज़ा नहीं दिलाया।

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! दिन-दिहाड़े इमीग्रेशन एजेंट को किया 20 से 25 युवकों ने किडनेप, रास्ते में की मारपीट

तब हमने उससे कहा कि अगर काम नहीं बनता तो हमारी पूरी रकम वापस कर दे। इस दौरान वह कुछ रिश्तेदारों के साथ उसके दफ्तर गया तो उसने कहा कि वह धीरे-धीरे सभी पैसे वापस कर देगा। जिसके बाद सन्नी ने अप्रैल 2025 में 5,00,000/- और जुलाई 2025 में 5,00,000/- रुपये वापस किए। लेकिन 21 लाख रुपए अभी भी पेंडिंग है। 21 लाख रुपए वापिस करने के लिए सन्नी ने उनसे

कुछ समय लिया तथा गारंटी के तौर पर हमें कुछ चेक भी दिए। पुलिस में दर्ज शिकायत ऐसे में अब जब पैसे वापस करने की बात आई तो उसने साफ़ इनकार कर दिया और कहा कि मैं पैसे वापस नहीं करूंगा, जो करना है कर लो। पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि सन्नी गुजराल ने उन्हें धमकी दी कि पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब! Immigration Consultant को मिली लॉरेंस गैंग की धमकी, मांगे 10 करोड़,