PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

Punjab में आज Heatwave की बड़ी चेतावनी, कर्फ्यू जैसे होंगे दोपहर में हालात

punjab heat wave alart today

PTB News हेल्थ / चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आसमान से बरस रही आग जैसी गर्मी के कारण पंखे, कूलर और कई जगहों पर एसी भी पूरी राहत नहीं दे पा रहे। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप का प्रकोप शुरू हो जाता है और दोपहर तक शहरों की व्यस्त सड़कें भी कर्फ्यू जैसी सुनसान नजर आने लगती हैं।

.

.

लोग हीटवेव (लू) से बचने के लिए दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, जबकि जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोग शरीर को सूती कपड़ों से ढककर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 मई को लेकर Severe Heatwave का येलो अलर्ट जारी किया है और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी भी दी है। विभाग की ओर से मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, मानसा और संगरूर समेत कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।

.

.

लोगों को दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

.

यह भी पढ़ें : एलपीयू ने इंटरनेश्नल ग्रेजुएशन दिवस मनाया, 30 से ज़्यादा देशों के छात्र अब ग्लोबल यात्रा का हिस्सा होगें,

.

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

.