PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

डॉ. एकता खोसला बनीं आर्य समाज विक्रमपुरा की अध्यक्ष,

Dr. Ekta Khosla Becomes President of Arya Samaj, Vikrampura

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती (डॉ.) एकता खोसला को आर्य समाज विक्रमपुरा की अध्यक्ष चयनित किया गया है। उनका यह चयन सर्वसमति से हुआ है। उनकी इस नियुक्ति पर डीएवी प्रबंधकर्ती समिति के प्रधान पदमश्री डॉ पूनम सूरी जी ने उन्हें बधाई सन्देश दिया। अपनी इस नियुक्ति पर प्रिंसिपल डा. एकता खोसला ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का अवसर है।

.

.

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी जी की अगुवाई में पूरे भारतवर्ष में स्वामी दयानन्द के दिखाए रास्ते पर चलकर कार्यरत है! उन्ही के निर्देशानुसार आर्य समाज विक्रमपुरा भी समाज के अति आदरणीय महाऋषि दयानंद जी के दिखाए रास्ते पर सदैव सभी को साथ लेकर आगे बढ़ता है तथा आर्य समाज भविष्य में भी महाऋषि षि जी के आशीर्वाद से सामाजिक जिम्मेदारी के साथ काम करता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्य समाज के समृद्ध एवं सहयोगीजनों का उन्हें जैसा बीते समय में साथ मिला है, भविष्य में भी साथ मिलता रहेगा।

.

.

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी अति सम्मानीय एवं बड़ी है, जिसे समाज के हर वर्ग के सहयोग के साथ वे पूरी तरह से निभाएंगीं। उनकी इस नियुक्ति पर डी.ए.वी सी.एम.सी के सचिव श्री अजय गोस्वामी, पूर्व प्रधान प्रिंसिपल एस.के अरोड़ा, आर्य समाज विक्रमपुरा के सचिव प्रिंसिपल इंदरजीत तलवाड़ व नैशनल कोर्डिनेटर कॉलेजस डी.ए.वी सी.एम.सी डा. अनूप वत्स ने बधाई दी है! सभी ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

.

इस अवसर पर प्रिंसिपल वीणा विलियम्स (महात्मा हंस राज डी.ए.वी कालेज आफ नर्सिग), प्रिंसिपल शिल्पी जेतली (डी.ए.वी इंस्टिट्यूट आफ फिजियोथेरेपी), प्रिंसिपल राकेश शर्मा (साई दास स्कूल), प्रिंसिपल संजीव कुमार (ए.एस हाई स्कूल अलावलपुर), प्रिंसिपल एस. के गौतम (दयानन्द मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल), प्रिंसिपल रविंदर शर्मा एवं श्री राम पाल (साई दास ए.एस सीनियर सेकण्डरी स्कूल), श्रीमती रजनी गुप्ता (लाला जगत नारायण डी.ए.वी मॉडल स्कूल), श्रीमती उपासना (साई दास ए.एस गर्ल्स हाई स्कूल), श्री ओम प्रकाश (डेविएट) श्री रवि मैणी (एच.एम.वी), श्री विनोद महाजन एवं श्री जय प्रकाश भी उपस्थित थे।

.

.