PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

Bullets fired from a moving bike at BMS showroom in Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदिहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी है। आज दोपहर को किशनपुरा चौक के पास स्थित प्रसिद्ध ‘BMS फैशन शोरूम’ को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग इतनी जोरदार थी कि शोरूम के मुख्य द्वार का शीशा चकनाचूर हो गया। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

.

.

यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और उन्होंने चलती बाइक से ही शोरूम पर सीधी फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी तेजी से बाइक भगाकर मौके से फरार हो गए। घटना की तुरंत सूचना शोरूम मालिक द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। 

.

.

मामला गंभीर होने के कारण एडीसीपी (ADCP) खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने बताया, “दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कंट्रोल रूम को बीएमएस शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल से गोली का एक खोल (empty shell) बरामद किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

.

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि शोरूम मालिक से लगातार पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला फिरौती या थ्रेट कॉल (धमकी भरे फोन) से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है और दावा किया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना

.