PTB News

Latest news
खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि...

पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल,

jandiala guru Amritsar home firing criminal incidents terror

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में लगातार गोलियां चने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला आज यानि अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में उस समय देखने को मिला जब बीती देर रात जंडियाला गुरु की वैरोवाल रोड पर स्थित एक घर को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घर के मालिक कुलवंत सिंह के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे कि रात करीब 12 बजे के बाद

.

.

अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई निजी रंजिश नहीं है, इसके बावजूद उनके घर को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह सोही ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि

.

.

आरोपियों की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जंडियाला गुरु और आसपास के क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ सप्ताह पहले गांव तलवंडी मालेवाल के एक शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी, जबकि दो दिन पहले गांव जबोवाल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में फिरौती मांगने के लिए

.

यह भी पढ़ें : Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

.

लगातार फोन कॉल आ रहे हैं और रकम न देने वालों के घरों तथा दुकानों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, नगर परिषद चुनावों के दौरान कई उम्मीदवारों और मतदाताओं के परिवारों को भी विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आने की बातें सामने आई थीं। इन घटनाओं के चलते जंडियाला गुरु के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है तथा लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

.